एक्सप्लोरर

MP Rain: सीहोर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, तालाब की पाल फूटने से गांव और खेतों में घुसा पानी

MP Rain: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भी बुधवार रात से भारी बारिश हो रही है. लगातार बारिश के काण जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं. पानी नदी-नालों से ओवर फ्लो  होकर सड़कों पर आ गया है.

MP Rain: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लगभग सभी जिलों में बीते चौबीस घंटों से भारी बारिश (Rain) का दौर जारी है. इसकी वजह से क्षेत्रों के नदी-नाले उफान पर हैं. कई स्थानों पर आवागमन बिल्कुल बंद हो चुका है. वहीं कई स्थानों पर जल भराव की शिकायतें सामने आ रही हैं. सीहोर (Sehore) जिले में भी रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मंगलवार को हुई दिन भर बारिश ने जिले के गांव चिनोठा के पास तालाब ओवर फ्लो हो जाने पर पाल फूट गया, जिससे गांव में पानी भरा गया था.

यही वजह है कि बीती रात प्रशासन अलर्ट हो गया था. रात में ही गांव की निचली बस्तियों को खाली करवाकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था. इसके बाद मांगलिक भवन और पंचायत भवन मे ठहराया गया था. तालाब फूटने से पानी खेतों में पंहुचा गया है. ग्रामीणों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में ग्रामीण रात भर दहशत मे रहे और जागकर रात गुजारी. वहीं प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त तालाब के पानी को रोकने के लिए किए प्रयास भी नाकाम हो गए. दो दिनों से इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Khandwa Viral Video: खंडवा में मुहर्रम के जुलूस में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे, पुलिस ने 25 के खिलाफ दर्ज किया मामला

मंदसौर में भी बुधवार से हो रही है भारी बारिश

राहत की बात यह है कि अभी बारिश बंद होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. मंदसौर में भी बुधवार रात से भारी बारिश हो रही है. लगातार बारिश के काण जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं. पानी नदी-नालों से ओवर फ्लो  होकर सड़कों पर आ गया है. शिवना नदी पर बने कालाभाटा बांध में ज्यादा पानी आने के कारण दो गेट बुधवार रात से खोल दिए गए हैं. शिवना में जलस्तर बढ़ने से पशुपतिनाथ मंदिर के सामने बनी छोटी पुलिया जलमग्न हो गई है. इससे राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है. वहीं नाहरगढ़-बिल्लोदपुर रास्ते पर बारिश के बाढ़ का पानी आने के कारण आवागमन ठप हो गया है.

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं भोपाल, शहडोल संभाग, छतरपुर, सागर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल में भी यलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें- Sagar Flood: सागर में बारिश ने किया बेहाल, 17 साल बाद बनी बाढ़ की स्थिति, मंत्री गोपाल भार्गव ने लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget