एक्सप्लोरर

MP: प्रोपर्टी ब्रोकर ने फंदे से लटक कर दी जान, मृतक के पैरों और पेट पर बंधा मिला 27 पेज का सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला

प्रदेश के गंज बासौदा शहर में फंदे से लटक कर एक प्रोपर्टी ब्रोकर द्वारा खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है. मृतक के पैरों और पेट पर 27 पेज का सुसाइड नोट बंधा मिला. यहां जानें पूरी डिटेल.

मध्य प्रदेश के गंज बासौदा (Ganj Basoda) शहर के कालीपठार क्षेत्र विशंभरा कॉलोनी में रहने वाले एक प्रोपर्टी ब्रोकर का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक के पैरों और पेट पर 27 पेज का सुसाइड नोट बंधा मिला. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 45 वर्षीय मोहन सिंह लोधी बासौदा शहर में प्लाट खरीदने बेचने का काम करता था. शनिवार सुबह घर की तीसरी मंजिल के एक कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला.

मृतक के भतीजे लालसिंह लोधी ने बताया कि उनके चाचा रोज की तरह रात में भोजन करके सोने चले गए थे. सुबह जब उनके कमरे में जाकर देखा तो वे फांसी पर लटके हुए थे. तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा. लालसिंह ने बताया कि उनके चाचा ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उन लोगों के नाम लिखे हैं जो उन्हें परेशान करते थे. वे पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से परेशान भी चल रहे थे. भतीजे लाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा ने सुसाइट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं. जिसमें उन्होंने शुक्रवार को बेहलोट पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी लिखी हुई है. संभवत इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके चाचा ने यह कदम उठाया है. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धंधे में नुकसान हुआ, सुसाइड नोट में सात लोगों के लिखे नाम

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर से बंधा हुआ सुसाइड नोट मिला है. इसमें सात लोगों के नाम लिखे हुए हैं. उनसे भी पूछताछ होगी. मृतक ने लिखा है कि जो प्रोपर्टी का धंधा वह कर रहा था उसमें बहुत नुकसान हुआ. इसके अलावा उसके प्लाट पर भी किसी ने कब्जा कर लिया था, कुछ लोगों से पैसे लेने थे तो कुछ लोगों को पैसे देने भी थे जिससे उस पर कर्ज भी हो गया था. इससे वह परेशान चल रहा था. सुसाइड नोट में उसने अपने मित्रों से उसके परिवार का ध्यान रखने की बात भी लिखी है. हालांकि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है. मृतक की पांच बेटियां और एक बेटा है इसमें से दो बेटियों का विवाह हो चुका है.

इसे भी पढ़ें :

Katni: मजदूर ने सुरंग से जीवित बाहर निकलने की छोड़ दी थी सभी उम्मीदें, दोस्त से कहा था- मां से कह देना ''अगले जन्म में भी तेरा ही बेटा बनूंगा''

MP Crime News: सीहोर के मछली पुल पर लोगों को रोक-रोककर मारपीट करते रहे युवक, पुलिस से भी की धक्का-मुक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget