एक्सप्लोरर

MP के बिजली सप्लाई सिस्टम से छेड़छाड़ का होगा भयानक अंजाम, केंद्र सरकार ने उठाया ये कदम

Cyber Security for Power Supply System: मध्यप्रदेश में अब बिजली सप्लाई सिस्टम से छेड़छाड़ को देश की सुरक्षा पर हमला माना जाएगा. साइबर अटैक से सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

Cyber Security for Power Supply System in MP: मध्यप्रदेश के बिजली सप्लाई सिस्टम को साइबर अटैक से सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य के इलेक्ट्रिसिटी लोड डिस्पैच सेंटर के सिस्टम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ को देश की सुरक्षा पर हमला माना जायेगा. संपूर्ण मध्यप्रदेश में बिजली सप्लाई को नियंत्रित करने वाले जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के अत्याधुनिक इन्फॉरमेशन टेक्नॉलाजी सिस्टम्स (Information & Technology Systems) को सुरक्षित करने के लिए केन्द्र सरकार ने क्रिटिकल एवं प्रोटेक्टेट की श्रेणी में रख दिया है. अब इसकी राष्ट्र धरोहर के रूप में साइबर सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी. राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अधोसंरचना संरक्षण केन्द्र दिल्ली (NCIIPC) ने इसे मध्यप्रदेश के गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित कराने के निर्देश भी जारी किए है.

बिजली सप्लाई सिस्टम की सुरक्षा के लिए कदम

मध्यप्रदेश पावर ट्रासंमिशन कंपनी के राज्य लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर के मुख्य अभियंता के के प्रभाकर ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पावर सेक्टर में भारत सरकार के नियमों के तहत अब स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर की साइबर सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से भी दिशा निर्देश दिए जायेंगे. एक तरह से लोड डिस्पेच सेंटर अब राष्ट्र की धरोहर के रूप में काम करेगा.

इस सिस्टम के लागू और अनुमोदित होने के बाद अब मध्यप्रदेश की जनता को किसी साइबर अटैक के कारण विद्युत आपूर्ति में बाधा का सामना नहीं करना पडे़गा. लोड डिस्पेच की चार प्रणालियां स्काडा, रिन्युवल इनर्जी मेनेजमेंट सिस्टम, यूनिफाइड रियल टाइम डायनामिक सिस्टम और वेब आधारित इनर्जी शेड्यूलिंग सिस्टम इस साइबर सुरक्षा प्रणाली से पाबंद रहेंगे.


MP के बिजली सप्लाई सिस्टम से छेड़छाड़ का होगा भयानक अंजाम, केंद्र सरकार ने उठाया ये कदम

MP News: सीएम शिवराज ने भी यूपी में किया था प्रचार, जानें क्या रहा उनके प्रचार का असर

अनुमोदन के बाद प्रदेश में बिजली तंत्र की लिए सुरक्षा के लिए दोहरी प्रणाली रहेगी. हनी पॉट डिवाइस के जरिए इस प्रणाली को साइबर अटैक से और सुरक्षित किया जा रहा है. केन्द्र सरकार के कानून के मुताबिक अब लोड डिस्पेच सेंटर की प्रणाली में कोई इंटरनेट से छेड़छाड़ या हेकिंग जैसा प्रयास करता है, तो इसे राष्ट्र की सुरक्षा पर हमला माना जायेगा और उसके खिलाफ इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.

Ujjain: 'मेरा वोट मेरा भविष्य-एक वोट की ताकत' थीम पर लाखों के मिलेंगे ईनाम, ऐसे करें पंजीयन

15 दौर की बैठकों के बाद मिली सफलता

राज्य लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर द्वारा विकसित साइबर सुरक्षा प्रणाली को मान्यता देने के लिए केन्द्र सरकार की मुंबई स्थित राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अधो संरचना संरक्षण केन्द्र (NCIIPC) के साथ 15 बैठक हुई थी. राज्य लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर के मुख्य अभियंता इंजीनियर के के प्रभाकर के मार्गदर्शन में इस प्रणाली को विकसित करने वाले राज्य लोड डिस्पेच सेंटर, जबलपुर के अधीक्षण अभियंता राजेश गुप्ता ने मध्यप्रदेश पावर ट्रासंमिशन कंपनी का प्रतिनिधित्व कर सफलता हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget