एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर मंत्री उषा ठाकुर का तंज, धारा 370 और राम मंदिर को लेकर कांग्रेस को घेरा

MP News: इंदौर के महू में पूर्व मंत्री विधानसभा उपाध्यक्ष स्वभेरूलाल पाटीदार की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर शामिल होने पहुंची थी. जानिये भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने क्या कहा?

Indore News: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा का नवंबर माह में मध्य प्रदेश में भी आना प्रस्तावित है जिसे लेकर बीजेपी भी भारत जोड़ो यात्रा पर कई सवाल खड़े कर रही है. वहीं प्रदेश की सांस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) ने भी अब मैदान संभालते हुए राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए जमकर निशाना साधा. 

इंदौर के महू में पूर्व मंत्री विधानसभा उपाध्यक्ष स्वभेरूलाल पाटीदार की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर शामिल होने पहुंची थी. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को नौटंकी करार देते हुए कहा कि जिस परिवार ने 75 वर्षों में किसी को जुड़ने नहीं दिया जो लोग धारा 370, राम मंदिर का विरोध, काशी विश्वनाथ मंदिर का विरोध कर रहे थे वह अब नौटंकी कर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन्हें संविधान की मूल धाराएं, संविधान का ज्ञान नहीं वह अब भारत जोड़ो यात्रा की नौटंकी कर रहे हैं.

बताया राजनीति का हिस्सा

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हर राजनीतिक दल को जिंदा रहने के लिए कोई ना कोई गतिविधि चलाना चाहिए यह उनकी राजनीति का एक हिस्सा है. इस देश की जनता बहुत ही जागरूक है. यहां का मतदाता राष्ट्रवाद वह कर्तव्यनिष्ठ है वह अच्छे बुरे को जानता है इसीलिए तो प्रचंड मतों से बीजेपी को आशीर्वाद दिया हुआ है. उन्होंने कहा कि जनता सब की कथनी और करनी को भली-भांति जानती है. आजादी के बाद से 65 सालों से उन्होंने देश को तोड़ने का ही काम किया है. संविधान में जितने भी संशोधन किए अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए किए.

मंत्री ने कहा कि इन्होंने तुष्टिकरण के नाम पर एकता, अखंडता, अस्मिता भाईचारे सब पर दांव लगा दिया. यह कांग्रेस की ही पुण्याई है कि देश की सांस्कृतिक, मानचिन्हों को नष्ट कर दो, मिटा दो. आगे उन्होंने कहा कि जो रग-रग में स्थापित राम हैं, उनके लिए जो राजनीतिक दल सुप्रीम कोर्ट में झूठा शपथ पत्र दे सकता है कि राम इस देश में हुए ही नहीं हैं, वह क्या संस्कृति की रक्षा करेगा. 

स्व भेरूलाल पाटीदार की 17वीं पुण्यतिथि में पहुंची थीं

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस बोल रही है कि संस्कृति और संविधान की रक्षा के लिए यात्रा निकाली जा रही है. संविधान इस राष्ट्र की आत्मा है और लोक हित में जनकल्याण का अच्छे से पालन करना हमारी जिम्मेदारी है. इन्होंने तो निजी स्वार्थों के लिए जब मर्जी आया तब संविधान को दांव पर लगा दिया. वहीं मुस्लिम महिला शाहबानो के प्रकरण की बात करते हुए कहा कि एक गरीब महिला को गुजारा भक्ता मिल जाता लेकिन लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को अंगूठा दिखाया. मंत्री ने कहा कि यह भारत जोड़ेंगे, यह भारत की सामाजिक समरसता वापस लाएंगे, इस देश के नागरिक भली-भांति जानते हैं कि कोई इनके भ्रम में आने वाला नहीं है.

बता दें कि विधानसभा उपाध्यक्ष विकास पुरुष  स्व भेरूलाल पाटीदार की 17वीं पुण्यतिथि ग्राम गवली पलासिया स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार कॉलेज में मनाई गई. जहां शामिल होने के लिए महू विधायक मंत्री उषा ठाकुर पहुंची थी. जहां राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, कंचन सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. 

Watch: हैरान कर देगी ये कला: सिंगरौली का अनोखा स्कूल, जहां दोनों हाथ से लिखते हैं बच्चे, पांच भाषाओं का है ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget