एक्सप्लोरर

MP Politics: 'प्रदेश नेमावर की वह घटना नहीं भुला', बीजेपी के गौरव दिवस मनाने पर कमलनाथ ने कसा तंज

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जा रहा है. इस मुख्य आयोजन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी.

MP News: मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जा रहा है. इस मुख्य आयोजन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) शामिल होंगी. आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने तंज कसा है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आदिवासी गौरव दिवस मना रही है लेकिन सच्चाई ये है कि बीजेपी हमेशा आदिवासी समुदाय के विरुद्ध कार्य करती है.

आदिवासी अत्याचार में मध्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने वाली और विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश समाप्त करने वाली बीजेपी सरकार को आदिवासी गौरव दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी एक तरफ आदिवासी गौरव दिवस मना रही है. दूसरी तरफ मध्य प्रदेश आदिवासी अत्याचारों में पूरे देश में नंबर वन है. प्रदेश अब तक नेमावर की वह घटना नहीं भुला पाया है जिसमें पूरे आदिवासी परिवार की जघन्य हत्या कर उन्हें जमीन में गाड़ दिया गया था. 

20 सालों से लागू नहीं हुआ पैसा एक्ट

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में पिछले 20 सालों से पेसा कानून लागू नहीं हो पाया. मध्य प्रदेश में 01 लाख से अधिक बैकलाग के पद खाली पड़े हैं जिसको भरने में प्रदेश की बीजेपी सरकार की कोई रुचि दिखायी नहीं देती है. वह तो केवल आदिवासी वर्ग सहित सभी वर्गों को झूठ, फरेब और विज्ञापनों से भ्रमित करने में लगी हुई है.

सवा तीन लाख आवेदन निरस्त 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के गौरव दिवस की हकीकत ये है कि वन उपज संग्राहकों का 02 लाख तक का बीमा किया जाता था जो बंद कर दिया गया. वहीं वन अधिकार अधिनियम में 06 लाख आवेदन आए, जिसमें 3.25 लाख आवेदन निरस्त कर दिए गए. उन्होंने कहा कि 52 फीसदी आवेदन निरस्त करने का मतलब है कि सरकार आदिवासियों को जंगल की जमीन पर अधिकार देना ही नहीं चाहती.

निष्क्रिय पड़ी हैं वन समितियां

कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में वन समितियां निष्क्रिय पड़ी हैं. उन्हें बजट नहीं दिया जा रहा है. कुछ बजट मिलता भी है तो शिवराज सरकार श्रेय के नाम पर अपने राजनीतिक कार्यक्रमों, इंवेट में खर्च कर देती है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अब आदिवासी वर्ग इस झूठी, फरेबी और नौटंकीबाज सरकार की हकीकत जान चुका हैं. मध्य प्रदेश का आदिवासी कांग्रेस के साथ तो रहा ही है अब गुजरात का आदिवासी भी बीजेपी के खिलाफ सडकों पर उतर गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब समझ लेना चाहिए कि आदिवासी वर्ग को भ्रमित करने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है. बीजेपी नौटंकी और इंवेंट की राजनीति छोड़ धरातल पर कुछ करके दिखाए.

Watch: हैरान कर देगी ये कला: सिंगरौली का अनोखा स्कूल, जहां दोनों हाथ से लिखते हैं बच्चे, पांच भाषाओं का है ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
Gwalior News: लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
MP News: दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget