एक्सप्लोरर

Corona in MP: कोरोना नियमों को लेकर सख्त हुई एमपी पुलिस, मास्क न पहनने पर बीजेपी के पूर्व विधायक का काटा चालान

राजधानी भोपाल के मध्य क्षेत्र से बीजेपी विधायक रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह को मास्क न पहनने पर एएसपी सचिन कुमार ने तुरंत फाइन कर दिया.

Corona Alert in MP: मध्यप्रदेश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है. इसी बीच जिला प्रशासन और पुलिस महकमे द्वारा भी सख्त कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई की चपेट में आम लोग ही नहीं बल्कि वीआईपी भी आ रहे हैं. राजधानी भोपाल में मास्क नहीं पहनने पर एएसपी सचिन कुमार अतुलकर ने बीजेपी के पूर्व विधायक का चालान कटवा दिया. 

पूर्व विधायक का काटा गया चालान
राजधानी भोपाल के मध्य क्षेत्र से बीजेपी विधायक रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह बुधवार को न्यू मार्केट में बैठे हुए थे. इस दौरान एएसपी सचिन कुमार अतुलकर और भोपाल के डीएम अविनाश लवानिया औचक निरीक्षण पर निकले. जब उनकी नजर ऐसे लोगों पर पड़ी जिन्होंने मास्क नहीं पहना था तो उनके खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई शुरू कर दी गई.  इस कार्रवाई के दौरान कई लोगों के चालान बनाए गए. जब पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह पर भी एएसपी श्री अतुलकर की नजर पड़ी तो उन्होंने उनसे भी सवाल जवाब कर लिए. जब संतोषप्रद जवाब सामने नहीं आया तो एसपी ने उनका भी स्पॉट फाइन करा दिया.

आम लोगों में गया अच्छा संदेश
पूर्व विधायक का चालान बनने से आम लोगों में भी यह संदेश गया है कि कोरोना को लेकर आम और खास सभी एक समान है, यदि कोई गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यवसायिक राजधानी इंदौर में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. बावजूद इसके कई लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं.

200 रूपए का स्पॉट फाइन 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है जिसके तहत यदि कोई कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ ₹200 के स्पॉट फाइन की कार्रवाई का निर्देश है.  इसके अलावा जरूरत पड़ने पर धारा 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है. सरकार बार-बार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रही है. इसके अलावा स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा भी अपील का सिलसिला जारी है, मगर लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं. 

 यह भी पढ़ें:

Rain in MP: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला रुख, कई जगहों पर बारिश के साथ गिरे ओले

MP News: नए साल पर पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, NSA के तहत की कार्रवाई

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget