एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि पर 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 10 दिन बाद पद से हटाया गया

Bhopal News: हालिया दिनों में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के प्रतिनिधि नियुक्ति को लेकर सुर्खियों में रहे. उनके इसी प्रतिनिधि के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.

Tikamgarh News Today: केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हैं. इसकी वजह यह है कि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था. उनके प्रतिनिधि नियुक्त करने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के ही विधायक ने सवाल खड़े किए थे.

टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के इस नवनियुक्त प्रतिनिधि पर अब एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप लग रहे हैं. कथित छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद सांसद वीरेंद्र कुमार ने प्रतिनिधि को पद से हटा दिया है.

पुलिस ने दर्ज की पॉक्सो एक्ट की धारा
इस संबंध में टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के प्रतिनिधि आशीष तिवारी के खिलाफ बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शाम करीब 4 बजे 7 साल की बच्ची घर के पास साइकिल चला रही थी, इस दौरान आशीष तिवारी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के अनुसार, इस संबंध में शुक्रवार (20 सितंबर) को बच्ची की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि मासूम ने एक दिन बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंचकर केंद्रीय मंत्री के पूर्व प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

10 दिन में प्रतिनिधि को हटाया
बता दें, केंद्री मंत्री और टीकमगढ़ से बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार ने लगभग 12 दिन पहले यानी 10 सितंबर को आशीष तिवारी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था. इसके ठीक 10 दिन बाद शुक्रवार (20 सितंबर) को कथित छेड़छाड़ की शिकायत के बाद आशीष तिवारी को पद से हटा दिया. छेड़छाड़ की इस शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में डेंगू का कहर, ग्वालियर में इस सीजन की पहली मौत, पॉजिटिव केस के आंकड़े चिंताजनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget