एक्सप्लोरर

MP News: केक को लेकर मचे बवाल पर आयोजक ने मांगी मांफी, बोलीं- हमारी भावनाएं सही थी

Madhya Pradesh: कीर्तिश फाउंडेशन की फाउंडर कीर्तिश सुधांशु ने मांफी मांगते हुए कहा कि हम करने कुछ और गए थे हो कुछ और गया. जानिये उन्होंने और क्या कहा?

Madhya Pradesh News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) द्वारा मंदिर की आकृति का केक काटने के मामले तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच कार्यक्रम की आयोजक कीर्तिश केयर फाउंडेशन द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांफी मांग ली गई. हालांकि इस मामले में अब तक कांग्रेस बचाव में लगी हुई है, लेकिन आज कीर्तिश फाउंडेशन की फाउंडर कीर्तिश सुधांशु ने मांफी मांगते हुए कहा कि हम करने कुछ और गए थे हो कुछ और गया. ऐसे में अगर किसी की जन भावना को ठेस लगी है तो वह माफी मांगती हैं. उनका कहना था कि KKF फाउंडेशन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ की कोई जानकारी नहीं थी. ऐसे में सारे विवाद से उनका नाम जोड़ना गलत है. 

ये था सारा मामला

दरअसल बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूर्व सीएम कमलनाथ का एक वीडियो जारी किया. साथ ही आरोप लगाया था कि उन्होंने हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए मंदिर और हनुमान की कलाकृति वाले एक केक को काटकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाया है. जिसके बाद इस मामले में बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की थी. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विश्वास सारंग, नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम बड़े नेताओं ने पूर्व सीएम कमलनाथ की मंशा पर सवाल उठाकर कमलनाथ को घेरने का प्रयास किया था. आज कार्यक्रम की आयोजक ने माफी मांगकर सफाई दी है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है. 

आयोजक ने कहा जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि

केकेएफ की कीर्ति सुधांशु ने केक पर मचे सियासी बवाल पर कहा कि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि, सामने वाले का जैसा दृष्टिकोण है कि वह किस तरह से देखता है. हमारी मनोभाव सिर्फ कमलनाथ को जन्म दिन की शुभकामनाएं देना था. भाव था कि उन्होंने जिले को सिमरिया हनुमान मंदिर के रूप में बड़ी सौगात दी थी, लोग उसे याद रखें. उस पर धार्मिक राजनीति हो गई, इस बात का हमें खेद है. उन्होंने कहा कि केक में हनुमान नहीं बने हुए थे. केक में हनुमान का स्टीकर लगा था. उन्होंने कहा कि केक काटने से पहले कमलनाथ ने दूसरे नंबर के केक को काटा था. केक पर हनुमान की फोटो लगाने का भाव था कि हम कमलनाथ को सौगात के रूप में बता सकें कि हम धन्यवाद करते हैं.

राहुल-कमलनाथ चुनावी हिंदू, नरोत्तम मिश्रा ने की मोहम्मद गौरी-गजनवी से तुलना, जानें क्या कुछ बोले MP के गृहमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget