एक्सप्लोरर

MP News: नर्सिंग फर्जीवाड़े में 14 कॉलेजों पर गिरी गाज, 600 छात्रों का भविष्य भी संकट में

MP News: मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल के मुताबिक मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एमपीएनआरसी) ने सत्र 2021-22 के 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द की थी.

MP Nursing Scam: हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है. यूनिवर्सिटी ने प्रदेश भर के 14 नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता समाप्त करते हुए 602 छात्रों का इनरोलमेंट स्थगित कर दिया है. यह मामला सत्र 2020-21 की संबद्धता और इसी सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों से जुड़ा है.

मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर ने जिन 14 कॉलेजों की संबद्धता स्थगित की है, उनमें ग्वालियर के 9, भिंड के 4 और श्योपुर का 1 कॉलेज शामिल है. इनके खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है. यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक में इन कालेजों में एडमिशन लेने वाले
बीएससी नर्सिंग के 508, पोस्ट बेसिक नर्सिंग के 60 और एमएससी नर्सिंग के 34 के छात्रों का इनरोलमेंट (Enrollment) भी स्थगित कर दिया है.

नर्सिंग फर्जीवाड़े के तहत कई कॉलेजों की सीबीआई जांच 
मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल के मुताबिक मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एमपीएनआरसी) ने सत्र 2021-22 के 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द की थी. इन्हीं में से 14 कॉलेजों की संबद्धता स्थगित की गई है. फिलहाल, नर्सिंग फर्जीवाड़े के तहत कई कॉलेजों की सीबीआई जांच चल रही है. इसलिए जब तक ये जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबद्धता और एनरोलमेंट स्थगित रहेंगे.ये छात्र परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाएंगे.

कार्यपरिषद की बैठक में तय किया गया है कि नर्सिंग कॉलेजों की सत्र 2021- 22 की डुप्लीकेट फैकल्टी की भी जांच की जाएगी. ये जांच 45 दिन में पूरी होगी. जांच उन्हीं कॉलेजों की होगी, जिनमें सत्र 2020-21 की डुप्लीकेट फैकल्टी की जांच पहले से चल रही है. रजिस्ट्रार बघेल के मुताबिक ऐसे करीब 200 नर्सिंग कॉलेजों की पहचान हुई है. यूनिवर्सिटी को नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को सत्र 2021-22 को संबद्धता जारी करनी है,इसलिए पहले डुप्लीकेट फैकल्टी की जांच करने का निर्णय लिया गया है.

परीक्षा पर रोक बरकरार
वहीं,सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षा पर लगी रोक हटाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. एमपी हाई कोर्ट ने नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक लगा रखी. सुप्रीम कोर्ट में ग्वालियर हाईकोर्ट की रोक के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता ने आदेश पर स्टे की अपील की थी.

यह भी पढ़ें: MP News: PCC चीफ कमलनाथ आज लॉन्च करेंगे 'नारी सम्मान योजना', महिलाओं को 1500 रुपये देने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget