एक्सप्लोरर

MP Nikay Chunav Result 2022: जबलपुर के नगर परिषदों में फहराया बीजेपी का परचम, वोटरों ने कांग्रेस को बुरी तरह नकारा

MP Politics : पाटन, मझौली और कटंगी में बीजेपी विधायक अजय विश्नोई के समर्थकों की एकतरफा जीत ने बीजेपी को जश्न के माहौल में डुबो दिया है.शहपुरा नगर परिषद भी बीजेपी के कब्जे में गई है.

जबलपुर: जिले के चार नगरीय निकायों के चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. जिले की पाटन, कटंगी, मझौली और शहपुरा नगर परिषद चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त करते हुए विजय प्राप्त की है. यहां भारी संख्या बीजेपी के पार्षद जीते हैं और कांग्रेस का जबरदस्त झटका लगा है. चारों परिषदों के 59 वार्डों के लिए 198 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे. यहां बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 10 वार्ड में जीत हासिल हुई. बाकी 9 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं.

पाटन विधानसभा क्षेत्र में कहां-कहां जीती बीजेपी

पाटन, मझौली और कटंगी में बीजेपी विधायक अजय विश्नोई के समर्थकों की एकतरफा जीत ने बीजेपी को जश्न के माहौल में डुबो दिया है. पूर्व मंत्री और बीजेपी दिग्गज अजय विश्नोई की पाटन विधानसभा की पाटन नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है. बीजेपी ने 15 में से 11 वार्ड जीते हैं, जबकि तीन में कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है. नगर परिषद पाटन में वार्ड नंबर 5, 9 और 12 में कांग्रेस जीती है. वहीं,पाटन के वार्ड नंबर 14 से बीजेपी के महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ 2 वोटों से जीते हैं. वार्ड नंबर 15 से एक निर्दलीय बाकी वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

कटंगी में कांग्रेस के कितने पार्षद जीते

शहपुरा नगर परिषद भी बीजेपी के कब्जे में गई है. वहां के 15 वार्डों में से 11 में बीजेपी, तीन में निर्दलीय और एक वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. मझौली नगर परिषद के चुनाव परिणाम में बीजेपी ने बाजी मारी है. यहां बीजेपी ने नौ, कांग्रेस ने चार तो दो निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है. वहीं जबलपुर की कटंगी नगर परिषद के कुल 15 वार्ड में से नौ में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. निर्दलीय के खाते में 4 सीटें गई हैं. कांग्रेस को केवल दो वार्डों से ही संतोष करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें

MP Nikay Chunav Result 2022: मध्य प्रदेश में AIMIM ने जीती पार्षद की सात सीटें, दंगा प्रभावित खरगोन में पार्टी के हिंदू उम्मीदवार ने मारी बाजी

MP Nikay Chunav 2022 Winners: सत्ता के सेमीफाइनल निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस ने दी चुनौती, पढ़ें फाइनल आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget