एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में मानवता की अनूठी मिसाल, लोगों ने बंदर का किया विधि-विधान से अंतिम संस्कार

MP News: इंदौर में सड़क एक्सीडेट में एक बंदर की मौत हो गई, जिसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बकायदा हिंदू धर्म के रीति रिवाज के तहत बंदर का अंतिम संस्कार किया.

Madhya pradesh News: मानव सेवा अनमोल है जिसका कोई मोल नहीं होता है, इन्हीं शब्दों को कुछ लोगों ने चरितार्थ किया है. दरअसल, इंदौर के कुछ लोगों द्वारा एक मृत वानर (बंदर) का हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया. साथ ही वानर के 11 दिन बाद होने वाली प्रक्रिया भी की जाएगी, जिसमें गौशाला में गायों को चारा खिलाया जाएगा. दरअसल, सनातन धर्म में बंदर को बजरंगबली का रूप माना गया है और इसी के चलते रहवासियों ने अपनी आस्था को प्रदर्शित करते हुए विधि विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया. 

यह मामला इंदौर के गांधीनगर का है जहां शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बंदर को अपनी चपेट में ले लिया था जिसमें बंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी. यह देख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बंदर के शव को उठाकर एक साइड में रख दिया. सूचना मिलने के बाद क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बंदर के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया. सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री बिलवारे ने बताया कि मृत बंदर का बकायदा हिंदू धर्म के रीति रिवाज के तहत क्षेत्रीय रहवासियों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया. उन्होंने 330 फीट गड्ढा खोदकर पहले उसमें नमक डाला फिर बंदर के शव को दफनाया. 

पेश की अनूठी मिसाल
इसके बाद के भी जो कार्यक्रम होते हैं वह नियमानुसार किया जाएगा. साथ ही लोगों से अपील भी की कि इस तरह से जानवरों के लिए सभी लोग आगे आए ताकि उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जा सके. आपको बता दें पिछले कोरोना महामारी के समय में एक ओर जहां मनुष्य-मनुष्य को छूने से डरता था और अपने परिवार के सदस्य का अंतिम संस्कार तो दूर उन्हें छूने में परहेज करते देखा गया. वहीं ऐसे समय में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा एक बंदर का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई है.

यह भी पढ़ें: 
MP Politics: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कमलनाथ को लेकर लगे ऐसे होर्डिंग्स, हर तरफ हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget