एक्सप्लोरर

महाकाल में भस्म आरती के नाम पर ठगी करते होमगार्ड सहित तीन गिरफ्तार, श्रद्धालुओं ने की थी शिकायत

MP News: थाना महाकाल पुलिस द्वारा आरोपी राजा उर्फ राजकुमार निवासी गणेश कॉलोनी को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि इसने श्रद्धालुओं से मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी की है.

MAHAKAL: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भष्म आरती के नाम पर भक्तों से दलाली करने वालों पर कार्रवाई की गई है. महाकाल थाना पुलिस ने होमगार्ड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों से भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर रोज हजारों रुपए की ठगी करते थे.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से मंदिर के कर्मचारी दिनेश शर्मा पिता बालमुकुंद शर्मा निवासी विवेकानंद कालोनी ने श्रद्धालु रितीका निवासी सोनीपथ (हरियाणा) के साथ राजा नाम व्यक्ति द्वारा भस्मार्ती पंजीयन हेतु तय राशि 200 प्रति श्रद्धालु के स्थान पर ज्यादा रुपये की ठगी करने का एक लिखित शिकायती पत्र पेश किया. इस पर थाना महाकाल पर धारा 318 (4) बीएनएस 2023  का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया. 

थाना महाकाल पुलिस द्वारा आरोपी राजा उर्फ राजकुमार पिता शंकरलाल परमार निवासी गणेश कॉलोनी को हिरासत में लिया, जिसने श्रद्धालुओं से मंदिर में दर्शन करने के नाम पर ₹2600  व ₹3000 लिए थे. इसके बाद उसने अपने साथी कमलेश पिता चांदमल निवासी सिन्धी कॉलोनी को भस्म आरती करवाने के लिए श्रद्धालुओं के आधार कार्ड और ₹ 2500 दिए. बाद में कमलेश द्वारा गेट नंबर एक पर ड्यूटी कर रहे सैनिक आशीष चौहान को उनके आधार कार्ड व्हाट्सएप पर दिए. सैनिक आशीष चौहान के माध्यम से दो श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करवाकर भस्म आरती कराई गई. 

सिपाही ने कैसे करवाई अनुमति ?

महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा के मुताबिक भस्म आरती करने के बाद में दोनों श्रद्धालुओं से आरोपी राजकुमार उर्फ राजा द्वारा ₹3000 की मांग और की जा रही थी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर मंदिर समिति के दफ्तर जाकर अपने शिकायत की.

इस अपराध में राजकुमार, कमलेश, होमगार्ड सैनिक आशीष चौहान को आरोपी बनाया गया है. सैनिक आशीष चौहान द्वारा मंदिर में भस्म आरती की अनुमति किसके माध्यम से करवाई गई, उस संबंध में विवेचना की जा रही है.

ये भी पढ़े : MP: इंदौर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ किया पौधरोपण, क्या राजनीति में आएंगे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget