एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में कल होगी शिवराज सरकार के कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार 27 सितंबर को उज्जैन में कैबिनेट बैठक करेगी. बता दें कि 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आ रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल नहीं बल्कि धार्मिक राजधानी उज्जैन से शिवराज सरकार मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लेने जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट की मीटिंग उज्जैन में होगी. जिसे लेकर तैयारियां भी की जा रही हैं.

गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आ रहे हैं. उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर आम सभा को भी संबोधित करेंगे. इसे लेकर शिवराज सरकार के मंत्री लगातार उज्जैन का दौरा कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 सितंबर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक उज्जैन में होगी. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नए प्रशासनिक कार्यालय में बैठक होगी, जिसे लेकर आधिकारिक जानकारी मिल गई है. मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई को नए प्रशासनिक भवन से स्थानांतरित करते हुए जिला पंचायत कक्ष में रखा गया है. अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत कक्ष में आम लोगों की जनसुनवाई की जाएगी. कैबिनेट की बैठक को लेकर उज्जैन का प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है.

Indore News: सरवटे बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, यात्रियों के लिए बनेगा फूड जोन

पहली बार आयोजित हो रही है कैबिनेट की बैठक
धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है. जिसे लेकर रविवार से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है. कैबिनेट बैठक का मुख्य उद्देश्य उज्जैन की ओर सभी का ध्यान आकर्षित करना है. कैबिनेट की बैठक में मालवांचल और खास तौर पर उज्जैन संभाग को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने ली वर्चुअल बैठक
कैबिनेट की बैठक और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी ली. इस बैठक में तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए  यह भी कहा गया कि महाकालेश्वर मंदिर के अलावा आसपास के प्रमुख मंदिरों की भी पूरी तरह सजावट की जाए.

Shardiya Navratri: मैहर मां के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार, आज भी आल्हा और ऊदल करते हैं मां की आरती!

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget