एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, मरीजों की संख्या पहले से हुई कम

कोरोना के मरीज की पॉजिटिविटी दर भी कम हो रही है. इसके अलावा कम मरीज सामने आने से अस्पताल में खाली पड़े हुए हैं. कोरोना के मरीज कम आने से लोगों को काफी राहत हुई है.

Corona in MP:  मध्य प्रदेश के कई जिलों से कोरोनावायरस राहत देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना के मरीज की पॉजिटिविटी दर भी कम हो रही है. इसके अलावा कम मरीज सामने आने से अस्पताल में खाली पड़े हुए हैं. मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन अभी भी एतिहात बरतने की जरूरत है.

यदि इंदौर की बात की जाए तो यहां पर प्रतिदिन 2500 से 3000 के बीच कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे मगर गुरुवार को जो रिपोर्ट सामने आई उसमें महज 1498 कोरोना मामले सामने आए. इसी तरह यदि उज्जैन की बात की जाए तो यहां भी रोज 200 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे थे मगर यहां भी पॉजिटिविटी दर 13% से घटकर 5% पर पहुंच गई है.

गुरुवार को सामने आए 75 पॉजिटिव केस
उज्जैन में गुरुवार को महज 75 पॉजिटिव मरीज सामने आए. इसी तरह जबलपुर और ग्वालियर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है. हालांकि राजधानी भोपाल में 1857 मरीज सामने आए है लेकिन यहां भी पॉजिटिविटी की दर कुछ कमी देखने को मिल रही है. कोरोना स्पेशलिस्ट रोनक एलची के मुताबिक अभी आंशिक राहत जरूर मिली है मगर लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है. कोरोना के आंकड़े और पॉजिटिविटी दर में कुछ कमी देखने को मिल रही है.

अगर ऐसा ही चलता रहा तो फरवरी माह की 15 तारीख तक तीसरी लहर का असर बड़े शहरों में कम होने की उम्मीद है. डाॅ रोनक एलची के मुताबिक तीसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी कमी है इसलिए अस्पताल खाली पड़े हुए हैं.

होम आइसोलेशन से मरीज हुए कम
डॉ. रौनक एलची के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण और उसके उपचार को लेकर सामान्य लोगों तक भी पूरी जानकारी पहुंच गई है, इसलिए लोग खुद को होम आइसोलेट कर उपचार भी करा रहे हैं लेकिन चिकित्सकों ने ऐसे लोगों से गुजारिश की है कि वे डॉक्टर को जरूर दिखाएं और पूरा उपचार करवाएं ताकि वे खुद भी स्वस्थ हो सके और उनके परिवार के ऊपर से खतरा टल सके. यदि आधे अधूरे डोज से मरीज पूरी तरह ठीक नहीं हुआ तो वह दूसरों को संक्रमण पहुंचाने की भूमिका निभा सकता है. 

ऑफलाइन होगी परीक्षा
कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ ही सकारात्मक बयान भी सामने आ रहे हैं. शिवराज सरकार की ओर से ऑफलाइन परीक्षा के संकेत दे दिए गए हैं. हालांकि तारीखों का ऐलान आगे पीछे हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:

MP Corona Update: पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में कोरोना के 9966 नए केस, ये दो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

MP Railway News: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! तीन गाड़ियों को किया गया निरस्त, इस ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget