एक्सप्लोरर

MP News: MSP पर गेंहू खरीदी का रजिस्ट्रेशन पांच फरवरी से शुरू होगा, घर बैठे कर सकेंगे पंजीयन, जानिए डिटेल्स

एमएसपी पर गेंहू उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 5 फरवरी से प्रारंभ होगी. किसान अपना पंजीयन घर बैठे मोबाइल के माध्यम से कर सकेंगे.

MP News: मध्यप्रदेश में एमएसपी पर गेंहू उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 5 फरवरी से प्रारंभ होगी. किसान अपना पंजीयन घर बैठे मोबाइल के माध्यम से कर सकेंगे. इसके अलावा इस बार तहसील एवं जनपद स्तर पर भी पंजीयन के लिए सुविधा केन्द्र बनाये जायेंगे. किसान अपना पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भी करा सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन के प्रचार-प्रसार के दिए गए निर्देश
जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों का निर्धारण किसानों की सुविधा के मुताबिक करने के निर्देश दिये हैं. शर्मा इसकी तैयारियों पर चर्चा करने बुलाई गई बैठक में गेंहू उपार्जन के लक्ष्य के अनुरूप भंडारण की समुचित व्यवस्था समय रहते कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. गेंहू उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी बैठक में दिये गए.

5 फरवरी से प्रारंभ होगी प्रकिया
उन्होंने समिति स्तर पर भी किसानों को पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए समितियों के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर ली जाये. बैठक में बताया गया कि गेंहू उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 5 फरवरी से प्रारंभ होगी. किसान अपना पंजीयन घर बैठे मोबाइल के माध्यम से कर सकेंगे. इसके अलावा इस बार तहसील स्तर एवं जनपद स्तर पर भी पंजीयन के लिए सुविधा केन्द्र बनाये जायेंगे. किसान अपना पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भी करा सकेंगे.

स्लॉट बुकिंग से होगी खरीदी
फर्जी किसानों और बिचौलियों को मंसूबों को रोकने के लिए इस बार गेहूं की खरीदी प्रक्रिया में सख्ती की जा रही है. पंजीयन के लिए आने वाले किसान से लैंड रिकॉर्ड और आधार कार्ड दोनों लिया जाएगा और  दोनों की डिटेल का मिलान किया जाएगा. इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन होगा. कहा जा रहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि पिछली बार राज्य में 24 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया था,जबकि मंडियों में सिर्फ 17 लाख किसान ही गेंहू बेचने पहुंचे थे.इस बार किसानों को एसएसएस भी नहीं जाएंगे. किसान खुद एमपी ऑनलाइन व दूसरे कॉमन रजिस्ट्रेशन सेंटर से स्लॉट बुकिंग कराएगा कि वह किस दिन, कितने बजे व किस मंडी में जाकर गेहूं बेचेगा. पेमेंट के दौरान भी आधार लिंक बैंक खातों में बायोमेट्रिक व्यवस्था के तहत प्रमाणित होने के बाद भुगतान होगा.

यह भी पढ़ें:

MP Railway News: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! तीन गाड़ियों को किया गया निरस्त, इस ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

MP News: शिवराज सरकार के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा हुए कोविड पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget