एक्सप्लोरर

Rajgarh News: राजगढ़ में जेल वार्ड का रोशनदान तोड़कर कैदी हथकड़ी समेत फरार, इस आरोप में जेल में बंद था

MP News: मध्य प्रदेश में हर साल आधा दर्जन कैदी जेल वार्ड के रास्ते से फरार हो जाते हैं.इसके बावजूद अभी तक सुरक्षा इंतजाम में बदलाव नहीं किया गया हैं. अब राजगढ़ जेल से एक बंदी हथकड़ी समेत फरार हो गया.

MP Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हर साल आधा दर्जन बदमाश जेल वार्ड से फरार हो जाते हैं. इसके बावजूद अभी तक सुरक्षा इंतजाम में बदलाव नहीं किया गया है. एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है. राजगढ़ (Rajgarh) में हत्या और लूट का कुख्यात अपराधी बीमारी का बहाना बनाकर जेल वार्ड से हथकड़ी सहित फरार हो गया. जेल प्रशासन की लापरवाही का खमियाजा पूरे पुलिस प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है. राजगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि करीब 3 महीने पहले भोजपुर (Bhojpur) थानाक्षेत्र में ख्वाजू खां को लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उस पर लूटपाट के बाद एक महिला की हत्या का आरोप है.   

 हथकड़ी सहित जेल से फरार हुआ आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. ख्वाजू ने बीमारी का बहाना बनाया, इसके बाद उसे जेल वार्ड में भर्ती कर दिया गया. मौका पाकर अस्पताल के जेल वार्ड के बाथरूम की खिड़की का रोशनदान तोड़कर आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया. आरोपी की तलाश में सभी स्थानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं. जेल वार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच बैठा दी गई है.

बीमार कैदियों को जेल वार्ड में कराया जाता है भर्ती

मध्य प्रदेश की जेलों में जो बंदी ज्यादा बीमार हो जाते हैं. उन्हें अस्पताल के जेल वार्ड में दाखिल कराया जाता है. अस्पताल का जेल वार्ड तो बीमार बंदियों के लिए बनाया गया है. लेकिन इसमें कई रसूखदार लोग भी जेल की सजा से बचने के लिए पहुंच जाते हैं. जेल वार्ड के माध्यम से बंदी अपने परिचितों से लगातार संपर्क में रहते हैं. जेल में बंदियों और परिजनों के बीच मिलने का समय निर्धारित होता है, मगर जेल वार्ड में कभी भी जाकर मुलाकात की जा सकती है. इसके अलावा जेल वार्ड में बाहर का खानपान भी पहुंच जाता है. इसलिए रसूखदार बंदियों के लिए जेल वार्ड किसी आरामगाह से कम नहीं होता है. 

यह भी पढ़े-

MP Crime News: जादू-टोना के संदेह में 3 की हत्या, महिला का सिर काटकर एक किमी दूर ले जाकर पेड़ पर लटकाया था, दो गिरफ्तार

Indore News: 13 करोड़ के विकास कार्यों का सीएम शिवराज ने किया वर्चुअल शुभारंभ, MLA आकाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget