एक्सप्लोरर

MP News: क्या है चुल और गल परंपरा? नंगे पैर दहकते अंगारों पर चल कर लोग पूरी करते हैं मन्नतें

Holi 2024: एमपी के पटेलवाद में कई जगहों पर गल का आयोजन किया गया. इस मौके पर मन्नतधारियों ने 30 फीट ऊंचे गल पर बंधी लकड़ी के चारों ओर घूमकर अपनी मन्नतें उतारीं. मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

Petlawad News Today: मध्य प्रदेश के पेटलावद में सालों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए की स्थानों पर 'चुल कार्यक्रम' का आयोजन किया गया. जहां सैकड़ो मन्नतधारियों ने दहकती आग और अंगारों से गुजर कर अपनी मन्नत पूरा होने पर हिंगलाज माता का धन्यवाद दिया.
 
दरसअल, होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी की शाम में पेटलावद के ग्राम करवड़, टेमरिया, रायपुरिया सहित कई स्थानों पर सालों पुरानी परंपरा अनुसार चुल कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मन्नतधारियो ने दहकती आग और अंगारों पर चलकर हिंगलाज माता को धन्यवाद दिया. मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति हिंगलाज माता को साक्षी मानकर मन्नत मांगता है तो उसकी सारी मन्नतें पूरी होती हैं.

सालों पुरानी है 'चुल परंपरा'
मन्नतें पूरी होने पर मन्नतधारी आग और अंगारों पर चलकर हिंगलाज माता को धन्यवाद देते हैं. यह परंपरा क्षेत्र में सालों से चली आ रही है. जिसका आज भी क्षेत्र में बखूबी पालन किया जा रहा है. मन्नतधारियों की मानें तो जब वह दहकती आग और अंगारों से गुजरते हैं, तो उन्हें किसी भी तरह की चोट या दर्द नहीं पहुंचती है. उनके लिए अंगारे भी माता हिंगलाज के आशीर्वाद से फूल बन जाते हैं.

मन्नतधारियों में बच्चे, बुजुर्ग, महिला शामिल होते हैं. यह पूरा नजारा पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने होता है. इस मौके पर पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत किए जाते हैं. बीते दिन भी कार्यक्रम में क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचकर इसके साक्षी बने.

क्या है गल परंपरा?
इसी के साथ क्षेत्र में गल का आयोजन भी हुआ. जिसमे ग्रामीण अपनी मन्नतें उतारने और गल पर्व में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद शुरू हुआ मन्नत उतारने का दौर. मन्नतधारी लाल-पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे. इस दौरान वह अपने शरीर पर हल्दी लगाकर पहुंचे थे. सबसे पहले मन्नातधारियों ने गल देवता की नारियल चढ़ाकर और अगरबत्ती लगाकर पूजा-अर्चना की.

इसके बाद गल पर चढ़ने का दौर शुरू हुआ. लगभग 30 फीट ऊंचे गल पर बंधी लकड़ी पर मन्नातधारियों ने लटककर चारों ओर घूमकर अपनी मन्नतें उतारी. किसी ने सात बार तो किसी ने 11 बार घूमकर मन्नत उतारी. वहीं ढोल-मांदल की थाप पर नृत्य भी किया गया. पेटलावद क्षेत्र में रायपुरिया में गल का आयोजन किया गया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'अगर हिम्मत है तो कैलाश विजयवर्गीय...', जीत को लेकर क्या बोले इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी कांति बम?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget