एक्सप्लोरर

Pathaan in MP: मध्य प्रदेश में 200 पर्दों पर रिलीज होगी फिल्म पठान, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सरकार से की ये मांग

Indore News: फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवा रंग के कपड़ों को लेकर हिन्दू संगठन इस फिल्म का विरोध जता चुके हैं. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

MP News: दक्षिणपंथी समूहों के विरोध का सामना कर रही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘‘पठान’’ 25 जनवरी को मध्य प्रदेश के 200 से ज्यादा परदों पर उतरने जा रही है. इससे पहले, वितरकों के एक प्रमुख संगठन का कहना है कि राज्य में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघरों को सुरक्षा देना 'पूरी तरह से सरकार की जिम्मेदारी' है.

'सिनेमाघरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सरकार'
सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के निदेशक ओ पी गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि फिल्म ‘‘पठान’’ मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों के 200 से ज्यादा परदों पर प्रदर्शित होगी. उन्होंने कहा, ‘‘इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने हरी झंडी दिखाई है. इसलिए यह प्रदर्शित होनी ही चाहिए, जहां तक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघरों की सुरक्षा का सवाल है, तो यह पूरी तरह से सरकार की जिम्मेदारी है.’’

MP: 'हमारा जो काम है, हमें वही करना चाहिए', अब BJP के इस नेता ने नरोत्तम मिश्रा को दी नसीहत

'फिल्म चलने से सरकार के खजाने में जाता है टैक्स'
गोयल ने कहा कि सरकार को फिल्म ‘‘पठान’’ के प्रदर्शन के वक्त सिनेमाघरों को सुरक्षा देनी ही चाहिए. उन्होंने कहा,'सिनेमाघरों में फिल्में चलने से सरकारी खजाने में कर जमा होता है.' गौरतलब है कि खान और उनकी फिल्म 'पठान' इसके 'बेशरम रंग' गाने में दीपिका पादुकोण को 'भगवा' बिकनी में दिखाने के कारण दक्षिणपंथी समूहों के निशाने पर है.

इंदौर में फिल्म की रिलीज के खिलाफ हुआ था तीखा विरोध
इंदौर में हिन्दू जागरण मंच और अन्य संगठन सिनेमाघरों में इस फिल्म के 25 जनवरी से होने जा रहे प्रदर्शन के खिलाफ पिछले दिनों सड़क पर उतरकर तीखा विरोध जता चुके हैं. 'पठान' को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद के बीच राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस फिल्म के शीर्षक के साथ ही इसके गाने 'बेशरम रंग' में खान और दीपिका पादुकोण के पहने कपड़ों के रंगों के बारे में 14 दिसंबर को गहरी आपत्ति जताई थी. मिश्रा ने चेतावनी भी दी थी कि अगर निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म में ‘‘सुधार’’ नहीं किए, तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget