एक्सप्लोरर

MP: 'हमारा जो काम है, हमें वही करना चाहिए', अब BJP के इस नेता ने नरोत्तम मिश्रा को दी नसीहत

एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 'बयानवीर' गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को नसीहत दी. वीडी शर्मा ने इशारों-इशारों में कहा कि जिसका जो काम है, उन्हें वही करना चाहिए. बाकी काम को देखने के लिए संस्थाएं हैं.

VD Sharma on Narottam Mishra: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Working Committee) में फिल्मों खिलाफ बयानबाजी करने वाले बड़बोले नेताओं को पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से दी गई नसीहत का असर मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है. इस संबंध में जब मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा से ही समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा भी यही मानना है कि हमारा जो काम है, वही हमें करना चाहिए. बाकी सब कामों को देखने के लिए अलग-अलग संस्थाएं हैं, जो अपना कार्य जिम्मेदारी से करती हैं. मेरा दायित्व प्रदेश अध्यक्ष का है, तो मुझे हर बूथ को मजबूत करने का काम करना है. जानकार इसे इशारों-इशारों में मध्य प्रदेश के बयानवीर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को दिए गए नसीहत के तौर देख रहे हैं. 

प्रधानमंत्री की राह पर चलने की कही बात
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की ये नसीहत सिर्फ मध्य प्रदेश के संदर्भ में नहीं थी, बल्कि यह बात पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए है. हम सभी को अपने-अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए. दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए संदेश एवं मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल प्रधान सेवक ही नहीं है, बल्कि प्रधान कार्यकर्ता होने के नाते हमारे मार्गदर्शक भी हैं. उनकी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर बात हम सब के लिए महत्वपूर्ण है. 

कमलनाथ के  फ्रॉड यात्रा वाले बयान पर किया पलटवार
वही, उन्होंने कांग्रेस नेता कमलनाथ की ओर से बीजेपी की विकास यात्रा को फ्रॉड यात्रा कहने पर शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में विकास के जो काम किए हैं. उसको जनता तक ले जाना हमारा दायित्व है. इसी लेकर लेकर विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. विपक्ष क्या कहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात मॉडल पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिस प्रकार से आम जनता ने 53% मतदान गुजरात में बीजेपी के पक्ष में किया था, उसी प्रकार से हमने भी 51% मतदान प्रत्येक बूथ पर बीजेपी के पक्ष में सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार की है, जिस पर हर बीजेपी कार्यकर्ता काम करेगा. ये बाते उन्होंने गुरुवार को भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही. 

ये भी पढ़ेंः Bageshwar Dham: जानें कौन हैं बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, क्या है मदिंर का इतिहास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget