एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी के अधिकांश हिस्से में सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh News: अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के डिंडोरी, छिंदवाडा, बालाघाट, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना, शिवपुरी एवं श्योपुर जिले में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

Mp Weather Forecast: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. चंबल संभाग (Chambal) और ग्वालियर (Gwalior), दतिया (Datia), नीमच (Neemuch ), मंदसौर (Mandsaur), रतलाम (Ratlam), झाबुआ (Jhabua), उज्जैन (Ujjain), आगर (Agar) जिलों को छोड़कर मध्य प्रदेश के शेष जिलों मे मानसून (Mansoon) ने दस्तक दे दी है. इस वक्त दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Mansoon) की उत्तरी सीमा गुजरात (Gujarat) के पोरबंदर (Porbandar) व बडोदरा (Vadodara) के साथ मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) और रीवा (Rewa) से होकर गुजर रही है.

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों में जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है. इसी तरह डिंडोरी, छिंदवाडा, बालाघाट, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, आगर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी एवं श्योपुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों तथा बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, बडवानी, धार जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है.

कहां-कहां बरसा पानी
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर,भोपाल और चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानों और इंदौर व उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है.

प्रदेश में बिरसा में 17, केसली में 10, खिलचीपुर में 9, बहोरीबंद और सबलगढ़ में 7, पथरिया, कुंडम, बिछिया और नरवर में 6, दतिया, देवरी, बिजुरी, जैसीनगर, जबेरा, मण्डला, बाकाल, मझौली, सिहोरा, मालथौन, पनागर, चन्नौदी, कटनी, बीना, गोटेगॉव, ओरछा और सिहावल में 5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

नरसिंहपुर में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

जबलपुर संभाग के जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि शेष संभागों के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान सामान्य, रीवा, नर्मदापुरम और भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहा. प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39°C नरसिंहपुर में दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें:

Ujjain News: 'अग्निपथ' प्रदर्शन के विरोध को देखते हुए उज्जैन में पुलिस का फ्लैग मार्च, इन जगहों पर है पुलिस की नजर

Singrauli News: तीन पत्नियों का पति पंचायत सचिव निलंबित, तीनों पत्नियां लड़ रही हैं पंचायत चुनाव, कार्रवाई के डर से भागा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget