एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में कुत्‍ते का कान काटने वाला आरोपी गिरफ्तार, गृहमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

MP: इंदौर में कुत्‍ते के बच्चे का कान काटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.आरोपी ने अफसरों के सामने बताया कि वह नशे में था, जिसके बाद उसने मजाक में कुत्‍ते के बच्चे के साथ यह हरकत कर दी थी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में रविवार को कैंची से कुत्ते के बच्चे का कान काटने का मामला सामने आया था. इसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसके बाद चंदन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, इंदौर के चन्दन नगर क्षेत्र के मारुति नगर में एक कुत्ते के बच्चे के कान कटे होने की सूचना पीपुल्स फॉर एनिमल की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन को मिली थी. प्रियांशु जैन द्वारा मौके पर पहुंचकर कुत्ते का इलाज कराकर कान काटने वाले आरोपी पप्पू साहू के खिलाफ पशुओं पर क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की गई थी.

वहीं चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में आरोपी पप्पू साहू को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अफसरों के सामने बताया कि वह नशे में था. उसने मजाक में डॉगी के बच्चे के साथ यह हरकत कर दी थी. पुलिस द्वारा कुत्ते के बच्चे का कान काटने वाली कैंची भी आरोपी पप्पू से जब्त कर ली है. पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है.

गृहमंत्री ने दिया था कार्रवाई का निर्देश
गौरतलब है कि कुत्ते के बच्चे के साथ क्रूरता की एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डॉगी के साथ हुई इस घटना को बहुत घिनौनी बताते हुए पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से बात कर कठोर कार्रवाई के लिये भी कहा था. उन्होंने आरोपी से ही डॉगी का उपचार कराने और देखरेख कराने की भी बात कही थी. आगे गृहमंत्री ने कहा कि इस तरह का कृत्य जानबूझकर किया गया है, उन्होंने कहा की कुत्ते का इलाज भी आरोपी कराएगा और कुत्ते की देखभाल भी आरोपी ही करेगा.

यह भी पढ़ें: MP Politics: चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारियों के साथ अध्यक्ष की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget