एक्सप्लोरर

Mahakal Lok: महाकाल लोक को लेकर वायरल हो रहे विवादित वीडियो से पुरोहित नाराज, FIR दर्ज करने की मांग

Ujjain News: महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने को लेकर कांग्रेस के पक्ष में वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महादेव और नारद को बातचीत करते हुए दिखाया गया है. वीडियो को लेकर पंडितों ने आपत्ति दर्ज कराई है.

MP News: महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियां गिरने को लेकर कांग्रेस के पक्ष में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नारद मुनि और महादेव के बीच बातचीत के अंश एडिट कर दिखाए गए हैं. इस पूरे मामले को लेकर महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहित काफी नाराज है उनका कहना है कि जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ FIR होना चाहिए.

28 मई को उज्जैन में आंधी तूफान के कारण महाकाल लोक में विराजमान सप्त ऋषि की 6 प्रतिमाएं खंडित हो गई थी. इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही आमने-सामने हैं. इसी बीच एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो कांग्रेस के पक्ष में है लेकिन किसी भी बड़े कांग्रेसी ने वीडियो को शेयर करते हुए इसे बनाने की जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है. इस वीडियो में नारद मुनि और महादेव के बीच वार्तालाप दिखाया गया है.

भगवान के नाम का उपयोग न किया जाए
इस मामले में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी गुरु के मुताबिक राजनीति में भगवान के नाम का उपयोग नहीं होना चाहिए. इस प्रकार से नारद मुनि और महादेव के बीच वार्तालाप दिखाते हुए किसी पार्टी का प्रचार करना गलत है. यह वीडियो जिसने भी बनाया है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए. इसके अलावा आगे भी राजनीतिक दलों और अन्य लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भगवान के नाम का उपयोग किसी पार्टी वर्ग के लिए न किया जाए.

नारद मुनि और महादेव के बीच वार्तालाप
वीडियो में आकाश मार्ग में नारद मुनि बने कलाकार और महादेव बने कलाकार के बीच वार्तालाप होते हुए दिखाया गया है. जब सप्त ऋषि की प्रतिमा गिर रही थी उस समय नारद मुनि यह कहते हुए दिखाई दिए कि महादेव आप की नगरी में यहां क्या अनर्थ हो रहा है ? इसके बाद भगवान महादेव को यह बोलते दिखाया गया है कि मैं सब कुछ जानता हूं, यह किसने किया है ? इसके बाद महादेव बोलते हैं कि अब तो कमलनाथ को लाना ही होगा. इस वाक्य के पश्चात कमलनाथ को भगवान महाकाल की पूजा करते हुए दिखाया गया है. पूरा वीडियो 46 सेकंड का है.

रितिक रोशन का भी हुआ था फर्जी वीडियो वायरल
जमेटो के साथ रितिक रोशन का एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महाकाल की थाली को पहुंचाने की बात बताई गई थी. जब इस वीडियो की पड़ताल हुई तो यह वीडियो पूरी तरीके से एडिट निकला. हालांकि वीडियो को लेकर अभिनेता की ओर से माफी भी मांगी ली गई थी. इस पूरे मामले में महाकाल मंदिर समिति FIR की तैयारी कर रही थी जबकि वीडियो के फर्जी निकलने के बाद पूरा मामला शांत हो गया. नारद मुनि और महादेव के बीच का वीडियो भी एडिट किया गया है. इसमें आवाज की भी डबिंग की गई है.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: 'हम अपने गांव को राम राज में तब्दील करेंगे', एसपी की इस हरकत पर फूटा दिग्विजय सिंह का गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget