एक्सप्लोरर

MP News: खेत में दवा छिड़कने गए पति-पत्नी पर कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही हुई मौत

Couple Died Due To Lightning: दोनों पति-पत्नी खेतों में दवाई लागाने गए थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. उसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर पड़ी.

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों (पति-पत्नी) की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इस दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई. आकाशीय बिजली में दंपति झुलस गए. इससे उनकी मौत हो गई. पति-पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. यह घटना छिंदवाड़ा की मोहखेड तहसील के ग्राम पटनिया की है.

खेत में दवाई लगाने गए थे पति-पत्नी
सावरी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पटनिया के ग्रामीणों ने बताया कि 45 साल के अटल चंद्रवंशी अपनी 40 साल की पत्नी अनिता चंद्रवंशी के साथ अपने खेत में दवा का छिड़काव करने गए थे. इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश होने लगी. इसके बाद वह खेत में लगे एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए. इस दौरान जमकर गर्जना हुई और अचानक बिजली पेड़ के ऊपर गिर गई. इससे पेड़ के नीचे खड़े पति-पत्नी बुरी तरह से झुलस गए. उन्होंने खेत में ही दम तोड़ दिया.

किसानों ने दी सूचना
बिजली गिरने की घटना के तुरंत बाद आसपास के खेतों में मौजूद कुछ किसान अटल चंद्रवंशी के खेत पर पहुंचे. वहां उन्होंने पति-पत्नी को पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया. तत्काल उन्होंने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी. लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें:

Hanuman Chalisa Row: वीआईटी भोपाल में हनुमान चालिसा पढ़ने वाले सात छात्रों पर लगा जुर्माना, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने दिए जांच के आदेश

MP Crop Insurance: किसान 31 जुलाई तक करवा लें अपनी फसलों का बीमा, इतने दिन पहले बैंक को देनी होगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget