एक्सप्लोरर

क्या MP में सबकुछ ठीक? कैबिनेट के प्रस्ताव का विरोध करने वाले दो दिग्गज नेता मीटिंग से नदारद

MP News: कैबिनेट के प्रस्ताव का विरोध करने वाले दोनों सीनियर मंत्री विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल मीटिंग में नहीं आए. अब इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है. वहीं दूसरी तरफ मंगलवार (10 दिसंबर) को कैबिनेट की बैठक सीनियर मंत्री प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गी की कमी चर्चा का विषय बनी रही. इससे पहले हुई बैठक में दोनों सीनियर मंत्रियों ने कैबिनेट के सड़क बनाने के फैसले की मंजूरी को लेकर अपना विरोध दर्ज कर दिया था. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या मध्य प्रदेश में सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं?

मंगलवार (10 दिसंबर) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल दिखाई नहीं दिए. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले हुई कैबिनेट की बैठक में सिंहस्थ के लिए उज्जैन की सड़क की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए डॉक्टर मोहन यादव मंत्रिमंडल 100 किलोमीटर लंबी 3 सड़कों को प्रशासकीय मंजरी दी थी. 

इन दो मंत्रियों ने किया था विरोध
इसके लिए 2312 करोड़ रूपए के बजट पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने विरोध किया था. दोनों मंत्रियों ने कहा था की सिंहस्थ के लिए बनाई जाने वाली सड़कों का मद सिंहस्थ के फंड से लिए जाना चाहिए. इस आपत्ति के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हस्तक्षेप करते हुए कहा था कि सिंहस्थ का फंड सिर्फ 500 करोड़ है. ऐसी स्थिति में प्रह्लाद पटेल ने भी अपना विरोध दर्ज कराया था.  इसके बाद मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में दोनों ही मंत्री दिखाई नहीं दिए. इसे लेकर मंत्रियों के बीच भी चर्चा होती रही.

दिल्ली में हुई पटेल से सीएम की मुलाकात
मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी प्रह्लाद पटेल से भी मुलाकात हुई. खुद इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से दिल्ली में मुलाकात हुई और मध्य प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने बालाघाट एवं प्रभार वाले जिले भिंड और रीवा के संबंध में चर्चा होने की भी बात कही है. संभवत प्रह्लाद पटेल के दिल्ली में होने की वजह से वे कैबिनेट की मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए.

कैलाश विजयवर्गीय का गुना दौरा
डॉ मोहन यादव सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वे गुना जिले के विजयपुर में थे, जहां पर कार्यक्रम हिस्सा लिया. हालांकि उनके अनुपस्थित भी नाराजगी से जोड़कर देखी जा रही है.

एमपी विकास समन्वय की निशानी- बीजेपी
दोनों सीनियर मंत्री के कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सफाई दी गई है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक बीजेपी किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है. मध्य प्रदेश सरकार के सभी मंत्री एकजुट होकर प्रदेश का विकास कर रहे हैं. एक साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है. सरकार आगे भी विकास के लिए काम करने जा रही है. कैबिनेट की बैठक में व्यस्तता की वजह से कई बार मंत्री नहीं पहुंच पाते हैं. इसे नाराजगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें

MP: 16 दिसंबर को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup 2026 | Pappu Yadav Arrest |Janakpuri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Friday Box Office: फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी 16 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
फ्राइडे को नई फिल्मों पर भारी पड़ी बॉर्डर 2, 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget