एक्सप्लोरर

Jabalpur News: कांग्रेस के हाल पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, अब अपने अतीत पर नहीं भविष्य पर बात करुंगा, मोदी सरकार के 8 साल पर कही यह बात

MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिवस है,जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं. सरकार जन कल्याण, गरीब कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है.

जबलपुर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वो अब अपने अतीत पर बात नहीं करेंगे. उनका कहना है कि अतीत पर बात करना अपना समय खराब करना है. जबलपुर आए सिंधिया ने कहा कि वो अब अपने केवल वर्तमान और भविष्य पर ही बात करेंगे. 

कन्या पूजन से समारोह की शुरुआत

जबलपुर आए सिंधियां ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, "मैं अपने अतीत यानी कांग्रेस पर बात करके अपना समय खराब नहीं करुंगा.अब मैं सिर्फ वर्तमान और भविष्य की बात करूंगा". उनसे कांग्रेस से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने यह बात कही. जबलपुर में गरीब कल्याण सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कन्या पूजन से की. मानस भवन में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में केंद्रीय योजनाओं के हितग्राही शामिल हुए.

इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिवस है,जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं. सरकार जन कल्याण, गरीब कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है.उन्होंने कहा कि 8 साल के इस सफर में रोजाना तेजी आ रही है. कोरोना काल का सामना हमने पूरी ताकत से किया है. इसके बावजूद भी देश की आर्थिक विकास में तेजी देखी गई है.

जनता को कितना मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

सिंधिया ने कहा कि सभी योजनाओं का 100 फीसदी लाभ जनता को प्राप्त हो,यही सरकार का लक्ष्य है.वही उन्होंने वर्तमान में कांग्रेस के हालातों पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. सिंधिया से जब यह सवाल पूछा गया कि देश में कांग्रेस के वर्तमान के हालातों को किस तरह से देखते हैं,जिस पर सिंधिया ने कहा, ''जो मेरा अतीत है उस पर मैं कोई भी टिप्पणी करना नहीं चाहता.सिंधिया ने कहा है कि जो मेरे जीवन का अतीत है उस पर में कुछ भी नहीं कहूंगा.''

यह भी पढ़ें

MP Panchayat Election: जिला पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जानिए आपके जिले में किस वर्ग का होगा अध्यक्ष

MP NEWS: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने सुमित्रा बाल्मीकि को बनाया उम्मीदवार, इन वर्गों की साध रहा रहा है सत्ताधारी दल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget