एक्सप्लोरर

MP News: नूंह हिंसा के विरोध में बजरंग दल का इंदौर में प्रदर्शन, घटना के लिए इस संगठन को बताया जिम्मेदार

Indore Bajrang Dal Protest: नूह हिंसा के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इंदौर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन करते हुए हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

Indore News: हरियाणा (Haryana) के मेवात नूंह (Mewat Nuh) में जारी हिंसक झड़प के बीच समूचे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं. हिंसा में अब तक 6 लोग मारे जा चुके हैं. हिंसा की ये आग नूह से गुरुग्राम (Gurugram) तक आ पहुंची है, जहां गुरुग्राम में एक मस्जिद के इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हिंसा के विरोध में इंदौर (Indore) में बजरंग दल (Bajrang Dal) ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया. 

हरियाणा के मेवात में सावन माह के सोमवार को निकली वीएचपी के द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में अचानक पथराव हो गया. इस हमले को लेकर इंदौर में बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मालवा मिल चौराहे पहुंचकर जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हरियाणा और केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. देश के अलग अलग राज्यों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. जहां मणिपुर में आदिवासी समुदायों के बीच विवाद चल रहा है तो वही अब हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़क गई है. 

हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

मेवात में फैली इस हिंसा को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमले का आरोप मुस्लिम संगठनों पर लगाया है. बजरंग दल ने कहा कि घटना के बाद हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है. विरोध प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक आतंकवाद का इंदौर में पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सरकार से हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार को नोटिस

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद दिल्ली-एनसीआर में हो रही विश्व हिंदू परिषद की रैलियों पर रोक की मांग पर, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बुधवार (2 अगस्त) को बड़ा निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि भड़काऊ बयान की स्थिति में दोषियों पर कार्रवाई हो. यह देखा जाए कि कार्यक्रमों के चलते हिंसा नहीं हो. संवेदनशील क्षेत्र में कार्यक्रम हो तो अतिरिक्त बल तैनात करें. सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. इसको लेकर कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार को नोटिस भेजा है.

ये भी पढ़ें: MP News: टीचर के रिटायरमेंट पर रोया पूरा गांव, 41 साल एक ही स्कूल में पढ़ाया, तारीफ में लोगों ने कही ये बात

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget