एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में दिवाली के दूसरे दिन ही साफ हुआ सैकड़ों टन कचरा, नगर निगम ने इस तरह चलाया सफाई अभियान

MP News : इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने सुबह पांच बजे से साफ-सफाई के काम का निरीक्षण कर रही थीं. मौके पर उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. 

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) देश का सबसे स्वच्छ शहर है. इंदौर ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उसने छह बार स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम यू ही नहीं किया है. दिवाली पर पटाखों और खरीदारी से पैदा हुआ सैकड़ों टन कचरा सुबह होते ही शहर की सड़कों से हटा दिया गया. इसके लिए नगर निगम ने बहुत पहले से ही तैयारी कर रखी थी. मंगलवार को शहर में साफ-सफाई का काम सुबह पांच बजे ही शुरू कर दिया गया था. नगर निगम की आयुक्त लगातार इस काम की मानिटरिंग कर रही थीं.

कहां-कहां चला अभियान

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार सुबह से ही शहर की कॉलोनियों, बाजारों, मुख्य मार्गों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों के साथ ही आतिशबाजी विक्रय के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बाजारों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान का निरीक्षण निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सुबह पांच बजे से ही कर रही थीं. उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. 

प्रतिभा पाल ने बताया कि उन्होंने सुबह पांच बजे राजवाड़ा से सफाई अभियान का निरीक्षण शुरू किया. इसके अलावा उन्होंने जवाहर मार्ग, मोती तबेला, सपना संगीता रोड, भंवरकुआं चौराहा, रीजनल पार्क, चोइथराम मंडी, राजेंद्र नगर, गोपुर चौराहा, रंजीत हनुमान मंदिर, फूटी कोठी चौराहा, मऊ नाका चौराहा, बियाबानी रोड, मालगंज चौराहा, पिपली बाजार, कपड़ा मार्केट, मुंबई बाजार, राजवाड़ा, रिवर साइड रोड, मालवा मिल चौराहा, विजयनगर चौराहा, रिंग रोड, रोबोट चौराहा, खजराना चौराहा बंगाली चौराहा, स्कीम नंबर 140, बाईपास आदि स्थानों का निरीक्षण किया. 

साफ-सफाई की तैयारी

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ आई डब्ल्यूएम की टीम साफ-सफाई के काम में लगी हुई थी. इसके लिए वर्कशॉप विभाग ने अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए थे.दिवाली पर शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी व आतिशबाजी के कारण सैकड़ों टन कचरा शहर की सड़कों पर हो जाता है. इस कचरे को साफ करने के लिए निगम ने पहले ही कमर कस ली थी. इंदौर नगर निगम ने अपनी ख्याती के मुताबिक केवल कुछ ही घंटों में शहर को साफ-सुथरा करने का काम पूरा कर लिया.

ये भी पढ़ें

Surya Grahan 2022: बीमारियों बढ़ा सकता है सूर्य ग्रहण, इन बीमारियों पर हो सकता है असर, इस तरह बरतें सावधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget