एक्सप्लोरर

Bhind News: मध्य प्रदेश के मंत्री ओपीएस भदौरिया के इलाके के एक गांव में नहीं है मुक्तिधाम, सड़क पर हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

MP News : मेहगांव विधानसभा क्षेत्र का ग्राम अजनौल मूलभूत जरूरतों की जद्दोजहद कर रहा है.गांव में वर्षों से मुक्तिधाम की दरकार है. लेकिन किसी जिम्मेदार ने आज तक मुक्तिधाम बनवाने का प्रयास तक नहींं किया.

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले के अजनोल गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहां एक वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार (Funeral) मुक्तिधाम के अभाव में सड़क के किनारे करना पड़ा. बताया जा रहा है कि आज तक गांव में मुक्तिधाम नहीं बना है. हालांकि ग्रामीण पिछले काफी समय से गांव में मुक्तिधाम बनाने की मांग कर रहे हैं. अजनोल गांव मेहगांव विधानसभा (Mehgaon Assembly Seat) क्षेत्र में आता है. वहां से विधायक ओपीएस भदौरिया (OPS Bhadoria) मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) में आवास और पर्यावरण मंत्री हैं. 

मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों को विकसित कराने के लिए हर साल करोड़ों रुपय खर्च करती है. मनरेगा जैसी योजनाएं गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करती हैं. लेकिन भिंड के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र का ग्राम अजनौल आज भी मूलभूत जरूरतों के लिए जद्दोजहद कर रहा है.गांव में वर्षों से मुक्तिधाम की दरकार है. लेकिन किसी ज़िम्मेदार ने आज तक मुक्तिधाम बनवाने का प्रयास तक नहींं किया. लिहाजा स्थानीय लोग मृतकों का अंतिम संस्कार अपने खेतों पर करते हैं. बरसात में जब खेतों तक जाने के लिए रास्ता नहीं होता है तो अंतिम संस्कार के लिए इसी तरह की तस्वीरें सामने आती हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में गांव के सरपंच, जनपद में मौजूद अधिकारियों से गुहार लगाई है. लेकिन किसी से सुनवाई नहीं होती है. जब किसी की मौत होती है तो उसका अंतिम संस्कार लोग अपने-अपने खेतों पर कर लेते हैं. बारिश के मौसम में तो परिस्थितियां ऐसा भी नहीं करने देतीं. आज भी कई लोग गाँव में ऐसे हैं जो भूमिहीन हैं, उनके समाने विकाराल समस्या होती है. 

मौत से अधिक मुक्तिधान न होने का दुख

शनिवार को अजनाला गांव के निवासी हरभजन सिंह की मां बिटोली बाई का निधन हो गया. खेतों में बारिश की वजह से पानी भर गया है. इस वजह से वहां अंतिम संस्कार नहीं हो सका. नाराज ग्रामीणों ने अजनौल के आम रास्ते पर सड़क पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया. अब ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम बनाने की मांग की है. हरभजन सिंह को अपनी मां की मौत का उतना दुख नहीं है, जितना दुख गांव में मुक्तिधाम ना होने का है. इस वजह से ही उनकी मां का अंतिम संस्कार रीति-रिवाज से नहीं हो पाया.

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने कह कि अजनौल में सिस्टम की खामियों की वजह से ग्रामीणों को शर्मसार कर देने वाली स्थिति से गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज भी लोग इन परिस्थियाँ में जी रहे हैं. सरकार और बीजेपी प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन ये तस्वीरें उसके दावों की पोल खोल देती है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि वो जिम्मेदार अफसरों से मिलकर इसका समाधान कराने की कोशिश करेंगे. अजनाला गांव मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आता है. वहां से विधायक ओपीएस भदौरिया मध्य प्रदेश सरकार में आवास और पर्यावरण मंत्री हैं. 

यह भी पढ़ें

Sehore News: बीजेपी विधायक रधुनाथ मालवीय की फिसली जुबान, पूर्व विधायक की शोक सभा में आए लोगों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Indore News: इंदौर की पुलिस ने किया एक ऐसा काम, हर कोई कर रहा है उसकी तारीफ, यहां पढिए पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget