एक्सप्लोरर

MP News: सिंगरौली में एनसीएल के बीना कोयला खदान में लगी भयंकर आग, उच्चस्तरीय समिति करेगी जांच

Singrauli News: सोमवार को दोपहर में एनसीएल बीना कोयला खदान के एक्सकैवेशन वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में रखे पुराने टायर और उपकरण के नुकसान की खबर है.

Singrauli News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सिंगरौली जिले के एनसीएल के बीना कोयला खदान (NCL Bina Coal Mine) में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई. आग कोयला खदान के भीतर एक्सकैवेशन वर्कशॉप के टायर सेक्शन में लगी. इस दौरान वर्कशॉप में रखे टायरों के साथ ही वहां खड़ी मशीनों और दूसरे सामानों को आग से काफी नुकसान हुआ है. करीब पौने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. आग लगने के कारणों की जांच उच्चस्तरीय समिति करेगी. यह जानकारी एनसीएल के जनसंपर्क अधिकारी राम विजय सिंह ने दी.
 
सोमवार को दोपहर में एनसीएल बीना कोयला खदान के एक्सकैवेशन वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप मच गया था. आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में रखे पुराने टायर और उपकरण के साथ ही दूसरे सामानों को नुकसान की खबर है. बताया जा रहा है कि देखते ही देखते सैकड़ों रिजेक्टेड टायर और स्क्रैप, पास में खड़े दर्जनों ग्रेडर, डंपरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था. हालांकि एनसीएल प्रबंधन महज पुराने टायरों में ही आग लगने की बात कह रहा है. आग लगने की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ फायर विंग के कर्मचारी मौके पर जुट गए. हिण्डालको, अनपरा बिजलीघर समेत एनटीपीसी आदि क्षेत्रों के फायर टेंडर भी मौके पर पहुंच गये थे.
 
शाम करीब 5.55 बजे तक आग पर पाया गया काबू
 
फायर विंग के कर्मचारियों ने डीजल टंकी के चारों तरफ उठ रही आग की लपटों को फैलने से रोकने के लिए काफी मशक्कत की. शाम करीब 5.55 बजे तक कर्मचारी आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफल रहे. एनसीएल के जनसंपर्क अधिकारी राम विजय सिंह के अनुसार परियोजना के वर्कशॉप के स्क्रैप में दोपहर 3 बजे आग लगी. तीन घंटे बाद एनसीएल परियोजनाओं, सीआईएसएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त अभियान से आग पर काबू कर लिया गया है. आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा. आग लगने के कारणों की जांच मुख्यालय की जांच उच्चस्तरीय समिति करेगी.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget