एक्सप्लोरर

MP News: भोपाल में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निशातपुरा इलाके में क्राइम ब्रांच के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से अफरातफरी मच गई.

Electric Scooter First fire case in MP: भोपाल में निशातपुरा इलाके में क्राइम ब्रांच के पास स्कूटर में आग लगने से अफरातफरी मच गई. जब गाड़ी को चार्ज से किया जा रहा था स्कूटर 20 मिनट में पूरी तरह जल गया. उसका सिर्फ चेसिस बचा है.आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधा घंटे परिवार कमरे में फंसा रहा. गाड़ी के मालिक का कहना है कि चार्जिंग के वक्त अचानक गाड़ी की बैटरी में ब्लास्ट हुआ.स्कूटर काया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का है.आग बुझाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका.मध्यप्रदेश  में ई-स्कूटर में आग का पहला मामला है वही कॉन्स्टेबल ने दो महीने पहले खरीदी थी.

आग बुझाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका
नयापुरा न्यू जेल रोड के पास रहने वाले राहुल गुरु क्राइम ब्रांच भोपाल में कॉन्स्टेबल हैं. उन्होंने दो महीने पहले 12वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी श्रुति गुरु नंदा को काया कंपनी की 89 हजार रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद कर दिया था.उन्होंने बताया कि शनिवार रात 10.30 दस बजे घर की पार्किंग में गाड़ी चार्ज पर लगी थी. हम लोग फर्स्ट फ्लोर में परिवार के साथ खाना खा रहे थे. इसी बीच तेज धमाका हुआ.

ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद मम्मी-पापा ने देखा तो स्कूटर जल रहा था. बिजली के बोर्ड में धुंआ उठ रहा था.जब तक हम लोग ऊपर से नीचे आते.आग भीषण हो चुकी थी.बुझाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका. उन्होंने बैटरी वाली स्कूटर इसलिए खरीदी थी ताकि बच्ची कोचिंग आते-जाते वक्त स्पीड से गाड़ी नहीं भगा सके.उन्हें यह नहीं पता था कि इलेक्ट्रिक स्कूटर इतना खतरनाक होगा।

मम्मी-पापा आधा घंटे तक कमरे में फंसे रहे
कॉन्स्टेबल राहुल गुरु के पापा प्रभुदयाल गुरु भी एमपी पुलिस में एएसआई के पोस्ट से रिटायर्ड हैं.राहुल ने बताया कि घटना के दौरान पापा, मम्मी ग्राउंड फ्लोर के कमरे में थे. गाड़ी में आग इतनी भीषण लगी कि वह करीब आधा घंटे तक कमरे में फंसे रहे.

हम लोग भी सीढ़ी के पास रखी गाड़ी में आग लगने से नीचे नहीं आ सके. आग की लपटें कम होने के बाद नीचे आए. तब तक फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच चुकी थी.वे शनिवार को ड्यूटी जल्द खत्म होने की वजह से जल्दी से घर पहुंच गए थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लगने की देश में यह पहली घटना नहीं है.हाल ही में हैदराबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है. स्थानीय पुलिस ने स्कूटर निर्माता कंपनी पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया था.इसके बाद केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी घटनाओं की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन करने का फैसला किया था.उन्होंने कहा था कि जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़ियों की क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए एक दिशानिर्देश भी जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Ujjain News: कलेक्टर ने किया महाकाल मंदिर के लाइव दर्शन का टेंडर निरस्त, एबीपी न्यूज़ ने उठाया था मुद्दा

MP News: कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए किया यह वादा, कर्मचारियों ने जताई खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget