एक्सप्लोरर

Morena Crime News: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ उतारा मौत के घाट, चंबल नदी में फेंके शव

MP News: एसआरडीएफ की टीम और गोताखोर अब तक शवों को नहीं ढूंढ़ पाए हैं. वहीं नदी के आसपास रहने वालों ने बताया कि चंबल नदीं में मगरमच्छ ज्यादा होने की वजह से शव मिल पाना मुश्किल है.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और दोनों शवों को चंबल नदी में फेंक दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

वहीं अंबाह पुलिस थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि राजपाल सिंह तोमर (55) ने तीन जून को अपनी बेटी शिवानी (19) और उसके प्रेमी राधेश्याम तोमर (21) की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि राजपाल ने दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंकने की बात कबूल की है.

रिश्तदारों को हिरासत में लिया
उन्होंने कहा, "तोमर और उसके दो रिश्तेदारों को शनिवार को हिरासत में लिया गया और उनके बयान रिकॉर्ड किए गए. राधेश्याम के पिता लखन तोमर की शिकायत पर उन्हें हिरासत में लिया गया. शवों को निकालने के लिए पिछले दो दिनों से एसआरडीएफ के कर्मियों एवं गोताखोरों को लगाया गया है."

अभी तक नहीं मिले शव
यादव ने कहा कि एसआरडीएफ की टीम और गोताखोर अब तक शवों को नहीं ढूंढ़ पाए हैं. हमारी कोशिश जारी है. उन्होंने बताया कि अंबाह थाना क्षेत्र के एक गांव की शिवानी का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव बालूपुरा के राधेश्याम के साथ था. एक ही जाति का होने के कारण इन दोनों के प्रेम प्रसंग पर दोनों के परिवार को कड़ा ऐतराज था.

5 दिन पहले दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि तीन जून से लड़का और लड़की दोनों गायब थे. लखन तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि राधेश्याम के लापता होने से पांच दिन पहले आरोपी राजपाल ने उसे फोन किया था और कहा था कि वह अपने बेटे को गांव से दूर भेज दे या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

उन्होंने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन जून से स्थानीय पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि ऐसा ना हो कि वे सबूत नष्ट कर दें. लखन ने कहा, "लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की और दावा किया कि दोनों भाग गए हैं."

नदी में हैं काफी मगरमच्छ
हालांकि, थाना प्रभारी यादव ने कहा कि सबूतों और नियम पुस्तिका के अनुसार शवों को बरामद करने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा. नदी के आसपास के निवासियों ने कहा कि शवों को निकालना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल बड़ी तादाद में रहते हैं. चंबल नदी, यमुना की एक सहायक नदी है, जो मध्य प्रदेश से निकलती है और राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है.

ये भी पढ़ें

MP Politics: कमलनाथ का CM शिवराज पर तंज- 'सबको पता है कि चुनाव के बाद आप आने वाले हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget