एक्सप्लोरर

MP News : बेटे की बारात हेलिकॉप्टर से लेकर गया किसान, पिता के इस कदम पर दुल्हे ने की यह बात

MP News: अरंडिया के किसान सज्जन सिंह कुशवाह ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि उनके बेटे की बारात हेलीकॉप्टर से जाए. बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए वो अपने बेटे की बारात हेलीकॉप्टर से लेकर गए.

इंदौर: हमेशा कुछ अलग करने चाह इंदौरवासियों की फितरत है. ऐसा ही एक नजारा एक बार फिर देखने को मिला है, जहां किसान (Farmer) ने अपने बेटे की बारात को अनोखे तरीके से निकाल यादगार बना दिया.दरअसल शादियों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में कई लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयोग करते हैं. जिससे लोगों को उनकी शादी याद रहे. इसी तर्ज पर इंदौर (Indore) जिले के अरंडिया गांव के रहने वाले एक किसान ने अपने बेटे की शादी (Marriage) को यादगार बनाने के लिए बेटे की बारात हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा.  

किसान ने ऐसा क्यों किया

अरंडिया के किसान सज्जन सिंह कुशवाह ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि जब भी उनके बेटे की शादी हो तो बारात हेलीकॉप्टर से ही जाए. बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए सज्जन सिंह कुशवाह अपने बेटे जय सिंह कुशवाह की बारात हेलीकॉप्टर से लेकर हातोद के पास बुडानिया पहुंचे. गुरुवार को हुई इस  शादी को यादगार बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की गई थीं. शाम 5 बजे अरंडिया गांव से दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर निकला तो नजारा देखने लायक था. इस बारात को देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े. हेलीकॉप्टर में दूल्हे के साथ दूल्हे के माता-पिता भी सवार हुए. दूल्हे जय सिंह के लिए पिता का यह गिफ्ट किसी सरप्राइज से कम नहीं था.

पिता के इस सरप्राइज पर दूल्हे ने क्या कहा

जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि हर पिता अपने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां करता है. लेकिन उनके पिता ने जिस तरह से हेलीकॉप्टर से उनकी बारात ले जाने का फैसला लिया यह उनकी जिंदगी का सबसे नायाब तोहफा है. इसे वो भुलाए नहीं भूल सकते हैं. जय की बारात 28 अप्रैल को शाम 5:00 बजे बारात अरंडिया से रवाना हुई. 

इस अनूठी बारात को लेकर बुडानिया गांव के लोगों में भी खासा उत्साह है, गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव में कभी भी हेलीकॉप्टर नहीं आया ऐसे में जब दूल्हा बारात लेकर हेलीकॉप्टर से पहुंचा तो नजारा देखने लायक बन गया.

यह भी पढ़ें

MP Board 10th-12th Result 2022 Live: एमपी बोर्ड का जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में 59.54 और 12वीं में 72.72 फीसदी परीक्षार्थी सफल

MP News: कुंए में गिरी कार, दो बेटों समेत शिक्षक की मौत, एसडीआरएफ की मदद से निकाली गई कार और शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget