एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौरी पोहे को जीआई टैग दिलाने की कवायद फिर शुरू होगी, इतनी कठिन है इसकी प्रक्रिया

MP News: देश-दुनिया में मशहूर इंदौरी पोहे को भौगोलिक पहचान दिलाने के लिए तीन साल से कवायद की जा रही है. शहर के कारोबारियों का एक संगठन इंदौरी पोहे को जीआई टैग दिलाने के लिए प्रयास कर रहा है.

MP News: अपने स्वाद के लिए देश-दुनिया में मशहूर इंदौरी पोहे को भौगोलिक पहचान (जीआई) का तमगा दिलाने की कवायद तीन साल के अंतराल के बाद एक बार फिर शुरू हो रही है. शहर के नमकीन और मिठाई कारोबारियों का एक संगठन इंदौरी पोहे को जीआई टैग दिलाने के लिए चेन्नई स्थित जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स रजिस्ट्री के सामने जल्द ही दावा पेश कर सकता है. नमकीन-मिष्ठान्न क्रेता और विक्रेता कल्याण संघ के सचिव अनुराग बोथरा ने मंगलवार को बताया कि हम जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स रजिस्ट्री के सामने जल्द से जल्द दावा पेश करेंगे कि अपने विशिष्ट स्वाद और अलग-अलग चीजें डाल कर इस व्यंजन को परोसने के खास अंदाज के लिए इंदौरी पोहे को जीआई टैग प्रदान किया जाए.

2019 में शुरू हुई थी कवायत
बोथरा ने कहा कि इंदौरी पोहे का स्वाद बढ़ाने के लिए इस पर कतरे हुए प्याज, सेव, बूंदी, जीरावन (स्थानीय स्तर पर तैयार चटपटा मसाला) और अन्य चीजें डालकर इसकी खास सजावट की जाती है. गौरतलब है कि नमकीन और मिठाई के कारोबार से जुड़े स्थानीय लोगों ने इंदौरी पोहे को जीआई टैग दिलाने की कवायद पहली बार वर्ष 2019 में शुरू की थी, लेकिन पिछले तीन वर्षों में यह परवान नहीं चढ़ सकी. अब इस सिलसिले में हलचल तेज हुई है. बौद्धिक संपदा कानूनों के जानकार राकेश सोनी जीआई तमगे के लिए इंदौरी पोहे का दावा तैयार करने में स्थानीय कारोबारी संगठन की मदद कर रहे हैं. 

Koriya News: नेशनल पार्क में बाघिन की मौत से हड़कंप, विधायक-सांसद प्रतिनिधि समेत तहसीलदार को घटनास्थल पर जाने से रोका

इंदौरी पोहे का है खास स्वाद
राकेश सोनी ने कहा कि देश में पोहा वैसे तो कई राज्यों में विभिन्न रूपों और नामों से खाया जाता है. लेकिन इंदौर के पानी की तासीर और खास पाक कला के कारण इंदौरी पोहे का स्वाद अन्य स्थानों से एकदम अलग होता है. सोनी ने कहा, ''अगर स्थानीय कारोबारियों के संगठन को इंदौरी पोहे के लिए जीआई टैग प्रदान किया जाता है, तो उन्हें इस व्यंजन की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में मदद मिलेगी. यही नहीं, वे देश-दुनिया के अन्य स्थानों पर इंदौरी पोहे के नाम से इस व्यंजन की अनधिकृत बिक्री रुकवाने के लिए कानूनी कदम भी उठा सकेंगे.''

क्या कहना है जानकारों का
जानकारों का कहना है कि किसी भी व्यंजन पर जीआई चिन्ह का दावा साबित करना आसान नहीं होता. जानकारों के मुताबिक, पहचान के इस प्रतिष्ठित तमगे को हासिल करने के लिए आवेदनकर्ता को लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होता है. इस दौरान उसे जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स रजिस्ट्री के सामने पुख्ता दस्तावेजी सबूत पेश करने होते हैं कि संबंधित पकवान का नुस्खा किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में खोजा गया था तथा व्यंजन को इस इलाके में ऐतिहासिक तौर पर पकाया और खाया जा रहा है.

इन पकवानों पर मिला जीआई टैग
अप्रैल 2004 से लेकर अब तक जिन भारतीय पकवानों को खाद्य उत्पादों की श्रेणी में जीआई टैग मिला है, उनमें धारवाड़ का पेड़ा (कर्नाटक), तिरुपति का लड्डू (आंध्र प्रदेश), बीकानेरी भुजिया (राजस्थान), हैदराबादी हलीम (तेलंगाना), जयनगर का मोआ (पश्चिम बंगाल), रतलामी सेंव (मध्य प्रदेश), बंदर लड्डू (आंध्र प्रदेश), वर्धमान का सीताभोग (पश्चिम बंगाल), वर्धमान का ही मिहिदाना (पश्चिम बंगाल) और बांग्लार रसगुल्ला (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं.

Jabalpur News: शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से 30 साल बाद मिले प्रह्लाद पटेल, राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget