एक्सप्लोरर

MP News: विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां, 18 मई से इन शहरों में होगी ट्रेनिंग

Madhya Pradesh News: चुनाव आयोग के अधिकारी 18 और 20 मई को भोपाल और जबलपुर में कई जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मशीनों की ट्रेनिंग देंगे.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. राजधानी भोपाल और जबलपुर में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेबल चेकिंग) वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. यह वर्कशॉप 18 और 20 मई को होगी. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से आए प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों और उपजिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

18 मई को जबलपुर में एफएलसी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, इसमें 4 संभाग के अंतर्गत आने वाले 21 जिलों के निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे. इसी तरह से 20 मई को एफएलसी वर्कशॉप का आयोजन भोपाल में किया जाएगा, इसमें 6 संभाग के 31 जिलों के निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे. 

इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 18 मई को जबलपुर में होने वाली वर्कशाप में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से ईवीएम डॉयरेक्टर एस सुंदर राजन, अवर सचिव ओपी साहनी और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिल्ली, (नोडल ईवीएम) ललित मित्तल शामिल होंगे.

वहीं 20 मई को भोपाल में होने वाली वर्कशॉप में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के सचिव मुधसूदन गुप्ता, अनुभाग अधिकारी शिवम अरोरा, ईवीएम नोडल असम ईमली बरूआ, ईवीएम नोडल पश्चिम बंगाल सुमंता रॉय, ईवीएम नोडल पंजाब विपुल उज्जवल शामिल होंगे.

18 मई को वर्कशॉप में यह कलेक्टर होंगे शामिल
एफएलसी वर्कशॉप के दौरान जबलपुर में चार संभाग के 21 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे. इसमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं.

20 मई को इन जिलों के कलेक्टर होंगे शामिल
20 मई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर हॉल में आयोजित होने वाली वर्कशॉप में 31 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे. इसमें भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, बड़वानी, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें

MP Politics: कमलनाथ के झूठ बोलने वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार, कहा- वो झूठ बोलने की फैक्ट्री...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget