एक्सप्लोरर

Khajrana Temple: नए साल पर रात 12 बजे खजराना गणेश भगवान के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, जानें वजह

MP News: मंदिर प्रबंध समिति ने कहा कि यदि मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ रही तो 5 की जगह 4 बजे पट खोलने पर विचार किया जाएगा. नए साल के पहले दिन करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है

Indore News: देश-दुनिया में जहां नए साल की शुरुआत जश्न मनाकर की जाती है, वहीं हिंदू धर्म से जुड़े हुए लोग अपने नए साल की शुरुआत मंदिर में भगवान के दर्शन करके करते हैं. यही वजह है कि 31 दिसंबर की रात 12 बजे इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) में प्रतिवर्ष हजारों भक्त भगवान खजराना गणेश (Lord Kharjana Ganesh) के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और रात 12 बजे होने वाली आरती में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार भक्त रात 12 बजे भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे.

कोराना के कारण जल्द बंद हो जाएंगे पट

ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना महामारी के समय से ही खजराना मंदिर के पट 11 बजे बंद करने का समय नियत किया गया था. ठीक उसी तरह यह व्यवस्था इस साल भी निरंतर जारी रहेगी. मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने कहा कि 31 दिसंबर को देर रात होने वाली आरती होगी. यह आरती पुजारी करेंगे बाकी किसी भी अन्य भक्त को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा. रात 12 बजे होने वाली आरती में केवल पंडे और पुजारी ही शामिल होंगे. मंदिर प्रबंधन ने ये फैसला केवल भक्तों की सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रख कर लिया है. उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तरह 31 दिसंबर को भी मंदिर के पट रात 11 बजे बंद हो जाएंगे जो अगले दिन सुबह 5 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोले जायेंगे. मंदिर प्रबंध समिति और पुजारियों का कहना है कि साल के पहले दिन यदि भक्तों की भीड़ ज्यादा होती है तो पांच की जगह चार बजे ही पट खोलने पर विचार किया जाएगा.

दर्शन के लिए चलाई जाएंगी चार लाइनें

वहीं, पुजारी अशोक भट्ट का कहना है कि प्रतिदिन इस मंदिर में करीब एक लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं. वहीं नए साल के पहले दिन करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है जिसके लिए खास व्यवस्थाएं मंदिर में की गई हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए एक साथ चार लाइनें चलाई जाएंगी. मंदिर के मुख्य गेट, प्रसाद की दुकानों के सामने से एंट्री मिलेगी.

वहीं, अंदर घूमकर भक्त दर्शन कर दूसरे गेट से बाहर निकल जा सकेंगे. वहीं खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर में साल के पहले दिन तिल चतुर्थी मेले और तीज-त्योहार के लिए मंदिर ने 200 नए वॉलेंटियर तैयार किए है. ये वॉलेंटियर 6-6 घंटे के लिए मंदिर में सेवाएं देंगे. इसके साथ ही नए साल पर 100 नगर सुरक्षा समिति सदस्य, मंदिर के 60 गार्ड और पुलिस व्यवस्थाएं संभालेंगे.

यह भी पढ़ें: MP News: नए साल पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, 5 जनवरी तक VVIP दर्शन पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget