एक्सप्लोरर

MP News: गौशाला में कई गाय मिली मृत, लोगों ने जमकर किया हंगामा, जानें पूरा मामला

बैरसिया के बसई मोहल्ले में एक गोशाला में सैकड़ों की संख्या में गायों की मौत होने का मामला सामने आया है. घटना सामने आने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया है.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बैरसिया के बसई मोहल्ले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक गोशाला में सैकड़ों की संख्या में गायों की मौत होने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर भोपाल अभिनाश लवानिया और एसपी देहात किरण लता क्रिकेटर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. गौशाला एक प्राइवेट संस्था द्वारा संचालित की जा रही है जिसकी संचालिका भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य है.

मृत अवस्था में मिली कई गाय
बैरसिया के स्थानीय लोगों को रविवार सुबह खबर लगी के बसई इलाके वाली गौशाला में  कई गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई है सूचना पर जब स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे तो जिसने भी वह मंजर देखा उसकी रूह कांप गई. गौशाला के आसपास मृत गायों के शव पड़े हुए दिखाई दिए. कुछ गाय तो कंकाल बन चुकी थी वही एक गड्ढा भी था जिसमें लाशें भरी हुई थी.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जिसके बाद एसडीएम बैरसिया राजीव श्रीवास्तव एसडीओपी के वर्मा थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज मौके पर पहुंचे इस दौरान एक हिंदूवादी संगठन के लोग भी वहां पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी देहात घटना स्थल पहुंचे इस दौरान भी स्थानीय लोग जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे और जमकर हंगामा किया कलेक्टर ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद स्थानीय लोग माने.सारे लोगों ने गोशाला संचालिका पर कई तरह के आरोप लगाए हैं.

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
इस मामले में कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया का कहना है कि की गौशाला में पिछले कई दिनों में गायों की विभिन्न कारणों से जो मौत हुई थी उनका सही तरीके से गौशाला प्रबंधन क्रिया कर्म नहीं कर पाया और उनको यहां वहां पटक दिया जिसके चलते इस तरह के दृश्य देखने को मिल रहे हैं हमने गौशाला का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है और जनपद सीईओ को उका रिसीवर बना दिया है इसके साथ ही जितनी मृत गाय हैं उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जो ज़िंदा गाय हैं जो गाय वहां पर मौजूद है उन सब का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा इसके अलावा गोशाला संचालिका निर्मला देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
कलेक्टर की जानकारी में एक तथ्य और आया की जब भी कोई गौशाला की शिकायत करता था तो गौशाला संचालिका उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा देती थी जिस पर कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के सभी मामलों की विवेचना की जाएगी और इसमें जो गलत मामले पाए जाएंगे उनका खात्मा लगाया जाएगा.

 यह भी पढ़ें:

Madhya Pradesh: महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिंदू महासभा के बिगड़े बोल, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

MP News: इंदौर में चोरी के लिए चोर ने अपनाया ऐसा तरीका पुलिस भी रह गई हैरान, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget