एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में चोरी के लिए चोर ने अपनाया ऐसा तरीका पुलिस भी रह गई हैरान, जानें पूरा मामला

इंदौर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस को हैरत में डाल दिया है. यहां जानें पूरी डिटेल.

Indore News: इंदौर शहर में चोरी की वारदात तो कई सामने आती है लेकिन एक चोरी की वारदात ने इंदौर पुलिस को चौंका दिया है. द्वारकापूरी पुलिस ने एक चोर को गिरफ़्तार किया है जिसने चोरी का सामान टेडी बीयर में छुपा कर रखा था. पुलिस ने लाखों रुपए नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण आरोपी के पास से बरामद किये हैं. दरअसल इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी के कब्जे से नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर बरामद किए हैं. द्वारकापुरी थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी के अनुसार क्षेत्र के ही रहने वाले फरयादी कन्हैया देपाले ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ खंडवा गए थे. उसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश द्वारा घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने व नकदी चोरी कर लिए गए हैं.

पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया. संदिग्ध व्यक्ति की पहचान महेश वर्मा के रूप में हुई जिसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार किया है. पुलिस द्वारा चोरी किये हुए सामान की पूछताछ में आरोपी महेश वर्मा द्वारा बताया गया कि चोरी के बाद उसने लाखों रुपये नगद घर में रखे टेडी बीयर में छुपा कर रख दिए थे जिसमें से कुछ रकम उसने मकान की किस्त भरने में व अन्य कार्यों में खर्च किए हैं.

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से लगभग ढाई लाख नगद व सोने चांदी के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी महेश वर्मा जुआ खेलने का आदी है आरोपी पर पूर्व में भी इंदौर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है इसमें और भी मामलों के खुलासे होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें :

MP News: शाहंगज दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, रोजगार और अनुसूचित जाति के लिए की बड़ी घोषणाएं, जानें पूरी डिटेल

Ujjain News: सुरक्षा के बावजूद मेडिकल कॉलेज से नाबालिग बलात्कार पीड़िता के प्रसव के बाद बच्चा गायब, जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget