एक्सप्लोरर

MP Politics: अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बनाना चाहती है अभेद्य रणनीति, मंथन का दौर जारी

बीते कुछ समय में राज्य में कांग्रेस के कुछ नेताओं की सक्रियता बढ़ी है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी बातचीत और मंथन का दौर जारी है.

MP News: मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से आगे निकलने के बावजूद पांच साल तक सरकार न चला पाने का कांग्रेस को मलाल है और यही कारण है कि उसने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए अभी से अभेद्य रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है. राज्य में बीते कुछ समय से कांग्रेस के कुछ नेताओं की सक्रियता बढ़ रही है. राष्ट्रीय स्तर पर भी मंथन का दौर जारी है. 

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ बीते लगभग एक पखवाड़े में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से चार बार मुलाकात कर चुके हैं.  इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की सोनिया गांधी से मुलाकात हो चुकी है.  इन मुलाकातों को अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

बिजली को लेकर MP में मच सकता है हाहाकार, पावर प्लांट में बचा सिर्फ साढ़े तीन दिन का कोयला

कांग्रेस अगले चुनाव में एक ऐसी रणनीति पर आगे बढ़ना चाहती है जिसके जरिए वह चुनाव जीते और सत्ता में आए.  इतना ही नहीं सत्ता में आने के बाद बीजेपी किसी तरह से नुकसान न पहुंचा पाए, इस पर भी मंथन हो रहा है.  कमलनाथ की पहचान मैनेजमेंट गुरु के तौर पर है और उन्होंने यह बात वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में साबित भी कर दी थी, मगर अति अतिआत्मविश्वास और सियासी चूक उनके लिए महंगी पड़ गई.  परिणाम स्वरूप महज डेढ़ साल में ही सत्ता भी उनके हाथ से निकल गई. 

अगले साल होने वाले चुनाव में कमलनाथ ऐसी कोई चूक नहीं करना चाहते, यही कारण है कि उन्होंने लगातार उन लोगों से संवाद शुरू कर दिया है जिनसे बीते कुछ समय में दूरियां बढ़ने की बातें सामने आई थी.  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने तो पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में जाना भी शुरू कर दिया है, जो अब तक अपने को सिर्फ गृह जिले तक सीमित कर चुके थे.  इसके अलावा दिग्विजय सिंह की भी कुछ सक्रियता बढ़ी है. 

MP News: पालतू जानवर को आवारा छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लगेगा हजारों का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget