एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का भड़काऊ बयान, कहा- 'हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे लेकिन...'

MP Elections 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी ने कहा कि मुसलमान किसी का गुलाम नहीं है. देशभर में 22 करोड़ मुसलमान हैं. एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं.

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने इन दिनों अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी सप्ताह में दो-तीन किसी न किसी जिले के कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं और अपनी पार्टी के नेताओं पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विदिशा जिले की लटेरी विधानसभा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. आयोजन के दौरान अजीज कुरैशी द्वारा दिए बयान ने खलबली मचा दी. कुरैशी ने कहा, "मुसलमान किसी का गुलाम नहीं है. देशभर में 22 करोड़ मुसलमान हैं. एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं."

'एक दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं'
कुरैशी यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, "हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे, लेकिन जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी है. 22 करोड़ में से एक दो करोड़ मर भी जाए तो कोई हर्ज नहीं है."

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अजीज कुरैशी अपनी पार्टी के नेताओं पर नाराज हैं. कुरैशी ने कहा, "कांग्रेस के कुछ लोग आज हिन्दुत्व की, धार्मिक यात्राओं, की जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की बात करते हैं. यह बड़े शर्म की बात है डूब मरने की बात है."

'मुझे किसी से डर नहीं'
अजीज कुरैशी ने सख्त लहजे में कहा, "मुझे किसी से डर नहीं है. निकाल देना पार्टी से. नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिन्दू हूं. पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, ये डूब मरने की बात है."

'मुसलमान आपका गुलाम नहीं'
अजीज कुरैशी ने कहा, "मुसलमान आपका गुलाम नहीं है. देश की सारी पार्टियां जिसमें कांग्रेस को भी मैं शामिल करता हूं. मैं उनसे अच्छी तरह कहना चाहता हूं, समझ लेना, मुसलमान आपका गुलाम नहीं है, जो आप हुक्म दें और आपके हुक्म की तामील की जाए. मुसलमान क्यों वोट दें आपको, नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं, फिर क्यों वोट दें मुसलमान आपको."

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: ग्वालियर में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं से बीमा एजेंट की तरह काम करने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget