एक्सप्लोरर

Bhind News: चुनाव प्रचार करने गए प्रत्याशी को स्वागत के लिए घर के अंदर बुलाया, मार-पीटकर बंधक बनाया, इस बात के लिए मांगे पैसे

MP News: प्रचार के दौरान याम सिंह उर्फ बड़ेलला ने प्रत्याशी रामबरण सिंह कुशवाहा को स्वागत के लिए घर के अंदर बुलाया और फिर उन्हें बंधक बनाकर लात-घूसों और डंडों से पिटाई की और शराब के लिए पैसे मांगें.

Madhya Pradesh News: चुनाव के दंगल में चुनाव जीतने के लिए प्रत्यशियों को अक्सर तमाम हथकंडे अपनाते हुए देखा-सुना जाता है, लेकिन अजब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चुनावी दंगल से एक गजब मामला इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है. चौंकाने वाला यह मामला भिंड (Bhind) जिले का है. यहां जनपद चुनाव में जनपद सदस्य पद के एक प्रत्याशी का जनसम्पर्क के दौरान एक दबंग ने बंधक बनाकर मारपीट की और शराब के लिए पैसों की मांग करने लगा. परिजनों की शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज किया है.   

क्या है पूरा मामला
भिंड के भरौली थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला आया है. इसमें मेहगांव जनपद के वार्ड नंबर 20 से भरौली जनपद सदस्य पद प्रत्याशी रामबरण सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वे लगातार जनसंपर्क कर घर-घर जाकर जनता से अपने लिए वोट मांग रहे थे. 

MP Urban Body Election 2022: मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 13 हजार से अधिक बूथों पर कल होगा मतदान

बंधक बनाकर प्रत्याशी को पीटा
जनसम्पर्क के दौरान रविवार को उनके क्षेत्र में रहने वाले याम सिंह उर्फ बड़ेलला ने रामबरण सिंह कुशवाहा को स्वागत के लिए पहले तो घर के अंदर बुलाया और फिर उन्हें बंधक बनाकर लात-घूसों और डंडों से पिटाई कर दी और साथ ही प्रत्याशी का मोबाइल फोन तक तोड़ दिया. बड़ेलला ने कुशवाहा से शराब के लिए पैसों कि मांग की.

मामला दर्ज
जनसम्पर्क के दौरान याम सिंह उर्फ बड़ेलला के घर वोट मांगने गए रामबरण सिंह कुशवाहा जब काफी समय बाद भी बाहर नहीं आए तो उनके कार्यकर्ताओं को शक हुआ. उन्होंने इस पूरे मामले की जानकरी प्रत्याशी के परिजनों को दी. इसके बाद इसकी शिकायत थाना भारौली पुलिस को की गई. थाना भारौली पुलिस के मुताबिक  शिकायत के आधार पर आरोपी याम सिंह उर्फ बड़ेलला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

MP Electricity Bill News : मध्य प्रदेश के लोगों को लगेगा महंगी बिजली का झटका, 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा FCA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget