एक्सप्लोरर

JP Nadda MP Visit: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का मध्य प्रदेश दौरा कल से, भोपाल और जबलपुर में भव्य स्वागत की तैयारी

MP News : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर जबलपुर में 2 दिन रुकेंगे. नड्डा 1 जून की शाम जबलपुर पहुंचेंगे. वो डूमना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय के बीच 17 किलोमीटर का रोड शो करेंगे.

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा नड्डा के दौरे को लेकर भव्य तैयारी कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जेपी नड्डा का ऐसा स्वागत हो कि भोपाल की अगवानी उन्हें याद रहे. नड्डा का भोपाल और जबलपुर में कार्यक्रम है. 

भोपाल में क्या है कार्यक्रम

चार राज्यों के चुनाव में मिली सफलता के बाद जेपी नड्डा पहली बार भोपाल आ रहे हैं. वीडी शर्मा ने बताया कि 1 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आएंगे. वो 1-2 जून को जबलपुर में रहेंगे. वो 3 जून को जबलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे. वो भोपाल में प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक लेंगे. इसमें प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर प्रस्ताव लाया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ और मंडलों की बैठकों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. वो प्रदेश सरकार के मंत्रियों की बैठक भी लेंगे. 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए स्टेट हैंगर से लेकर लाल परेड ग्राउंड, बीजेपी कार्यालय तक भव्य स्वागत के लिए तैयारी जोरों पर हैं.मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता स्टेट हैंगर पर जेपी नड्डा जी की अगवानी के लिए भव्य तैयारी कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में 15 महीने बाद विधानसभा चुनाव है. इसी को ध्यान में रखते हुए जेपी नड्डा का यह दौरा अहम माना जा रहा है. क्योंकि मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में पंचायत चुनाव तो हो ही रहे हैं इसके बाद नगरी निकाय और महापौर फिर विधानसभा चुनाव भी हैं.

जेपी नड्डा का जबलपुर में कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर जबलपुर में 2 दिन रुकेंगे. नड्डा 1 जून की शाम जबलपुर पहुंचेंगे. वो डूमना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय के बीच 17 किलोमीटर का रोड शो करेंगे. उनका रोड शो शहर के कैंट उत्तर, मध्य और पूर्व विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगा. इस रोड शो में 29 जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं. रोड शो में जेपी नड्डा के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें

MP News: यूपीएससी की परीक्षा में भिंड की बेटी मिनी शुक्ला को मिली 96वीं रैंक, पिता ने कहा- खून में है देश सेवा की भावना

UPSC Final Result 2021 Topper: उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा को UPSC में मिला चौथा स्थान, CM शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget