एक्सप्लोरर

MP Politics: विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रही हैं बीजेपी-कांग्रेस, राहुल गांधी प्रदेश में इतने दिनों तक करेंगे यात्रा

MP News : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के अंदर 'भारत जोड़ो यात्रा'के तहत करीब 400 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. इस दौरान 16-17 दिन वो मध्य प्रदेश में ही रहेंगे.

भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पिछले चुनाव के परिणामों को देखते हुए कांग्रेस ने इस बार अपनी तैयारियां पहले के मुकाबले कहीं अधिक सख्त कर दी हैं. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के अंदर 'भारत जोड़ो यात्रा'के तहत करीब 400 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. इस दौरान 16-17 दिन वो मध्य प्रदेश में ही रहेंगे. वहीं बीजेपी के कैंपेन का मुख्य चेहरा इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे. अगले कुछ समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश का चार-पांच दौरे करेंगे.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा'वैसे तो कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू होगी. लेकिन मध्य प्रदेश में राहुल गांधी स्वयं इस यात्रा को लेकर फोकस कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले परिणामों से कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने का इरादा रख रही है. इसलिए वह चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश कब आएंगे

वहीं यदि प्रदेश में पिछले करीब दो दशक से सरकार चला रही बीजेपी की बात की जाए तो हर बार की तरह इस बार भी उसकी कैंपेन का मुख्य चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे. वो विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले चार-पांच कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. इस दौरान वो प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्टों को मध्य प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे.प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं को समर्पित करेंगे, उनमें 700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उज्जैन का महाकाल मंदिर प्रोजेक्ट शामिल है. प्रधानमंत्री इसका भव्य शुभारंभ करेंगे. 

मध्य प्रदेश में 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी के हिस्से में 109 सीटें आई थीं. इसके बाद कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी.लेकिन कांग्रेस नेता ज्योतरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च 2020 को चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.

यह भी पढ़ें

Martyrs of Madhya Pradesh: शहीद अरविंद सिंह तोमर की पत्नी की चाहत, बेटा भी पिता की तरह बहादुरी से देश की सेवा करे

Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पीएम मोदी की प्रिय अमृत सरोवर योजना की पलीता,एबीपी न्यूज़ ने की पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget