एक्सप्लोरर

Bhopal News: कार चलाते वक्त हार्ट अटैक आने से एसीपी ट्रैफिक के ड्राइवर की मौत, गृहमंत्री की ड्यूटी में जा रहे थे अधिकारी

MP News: एसीपी ने बताया कि वह अमित शाह की ड्यूटी में एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी अचानक उनके ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Bhopal News: भोपाल जोन-4 के एसीपी ट्रैफिक मनोज खत्री (ACP Traffic Manoj Khatri) के ड्राइवर की गाड़ी चलाते वक्त हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से मौत हो गई. यह घटना पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने घटी. ड्राइवर को अटैक आने से बोलेरो गाड़ी कमिश्नर ऑफिस के सामने शास्त्री चौराहा (एमवीएम रोटरी) से टकरा गई. पीछे बैठे एसीपी खत्री ने  तुरंत आगे आकर हाथ से गाड़ी के ब्रेक लगाए. बेहोशी की हालत में ड्राइवर को नजदीकी पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां सीपीआर के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन रात होते-होते डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया. हादसा सोमवार शाम 4 बजे का है, उस वक्त एसपी ट्रैफिक अपने चालक के साथ गाड़ी में बैठकर  केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ड्यूटी में एयरपोर्ट जा रहे थे. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया.

रोटरी से टकराते ही फटे गाड़ी के टायर
हिंदी अखबार दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी ट्रैफिक मनोज खत्री ने बताया अमित शाह के दिल्ली वापसी के दौरान उनकी ड्यूटी  एयरपोर्ट पर थी. उन्होंने बताया कि वीआईपी रोड पर पानी भरा होने के कारण वे रोशनपुरा  से अल्पना तिराहा होकर एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि रोटरी 30 मीटर दूर है लेकिन ड्राइवर आरक्षक अनिल कुमार सरसैया गाड़ी को रोटरी से घु्माने के लिए लेफ्ट नहीं ले रहे हैं और गाड़ी सीधे चली जा रही है. जब उन्होंने ड्राइवर से कुछ कहा तो ड्राइवर ने कुछ जवाब नहीं दिया. इससे पहले की वह कुछ करते उनकी गाड़ी रोटरी से जा टकराई और गाड़ी के अगले दो टायर फट गए. उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत आगे आकर हाथ से ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका. पास ही खड़ा कटनी एजेके डीएसपी का ड्राइवर घटना को देख रहा था, जैसे ही गाड़ी रुकी वह तुरंत वहां पहुंचा  और गाड़ी के अंदर फंसे एसीपी को बाहर निकाला. एसीपी तुरंत एजेके डीएसपी की गाड़ी से अनिल को पीपुल्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अनिल को सीपीआर देकर वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन वे अनिल को बचा नहीं सके और रात होते-होते उन्होंने अनिल को मृत घोषित कर दिया. 

ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अनिल की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया कि उसे 12-13 घंटे पहले अटैक आया था. शाम को उसे गंभीर अटैक आया था. वहीं अनिल के परिजनों ने बताया कि रात में उसे तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्होंने एसीडिटी की दवा खाई थी और सुबह ड्यूटी पर आ गए थे.

यह भी पढ़ें:

Bhopal News: भारी बारिश के बाद बेतवा नदी ने बरपाया कहर, 2500 से अधिक लोग हुए बाढ़ से प्रभावित

Bhind News: खतरे के निशान से 9 मीटर ऊपर जा सकती है चंबल, इन इलाकों में बाढ मचाएगी तबाही, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget