एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर में अमृत सरोवर अभियान शुरू, बनेंगे 51 नए तालाब

Jabalpur News: सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जल संरक्षण का अभियान जन सरोकार से जुड़ा हुआ है. इस अभियान में देश-प्रदेश की जनता भी साथ चलेगी तो काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा.

Jabalpur News: जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर पूरे देश में जल स्रोतों को फिर से जीवित करने का अभियान शुरू कर दिया गया है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत सोमवार से अमृत सरोवर अभियान (Amrit Sarovar Campaign) की शुरुआत की गई. गौरतलब है कि इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश के हर एक जिले में 75 नए तालाबों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जबलपुर के सांसद राकेश सिंह (MP Rakesh Singh) ने भी शहर के गढ़ा क्षेत्र के इमरती तालाब में श्रमदान किया. 'साथी हाथ बढ़ाना' की तर्ज पर लोगों ने तालाब की सफाई की.

अमृत सरोवर अभियान के तहत जबलपुर में 51 नए तालाबों का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही पुराने तालाबों का संरक्षण और जीर्णोद्धार किया जाना है. इसके तहत इमरती तालाब में सांसद राकेश सिंह समेत शहर के कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान देकर तालाब की साफ-सफाई की. इस अभियान से जिला प्रशासन की भी सहभागिता रही. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी टीम ने भी अपनी टीम के साथ तालाब की साफ-सफाई की.

जबलपुर में कभी थे 52 ताल-तलैया

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जल संरक्षण का अभियान जन सरोकार से जुड़ा हुआ है. इस अभियान में देश-प्रदेश की जनता भी साथ चलेगी तो काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. इसीलिए जबलपुर के तमाम तालाबों का संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में नए तालाबों का निर्माण किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार तो पढ़ेगा ही, साथ ही सूख रहे तालाबों और घटते भूजल स्तर को भी बढ़ाया जा सकेगा. यहां बता दें कि एक समय था जब जबलपुर को ताल-तलैया का शहर कहा जाता था. यहां 52 ताल-तलैया थे और शहर के कई इलाकों को तालाबों के नाम से जाना जाता है. समय के साथ बहुत से तालाबों का आज नामोनिशान भी नहीं बचा है. ऐसे ही तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए मोदी सरकार की अमृत सरोवर योजना वरदान साबित होगी.

ये भी पढ़ें-

Khargone News खरगोन हिंसा पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- दंगाइयों को बख्शेंगे नहीं, नुकसान की होगी वसूली

MP News: मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बाद अब बनेगा कलेक्टरों का ग्रुप, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget