एक्सप्लोरर

Jabalpur High Court News: नर्सिंग कॉलेजों में चल रहा है फर्जीवाड़ा, मान्यता से जुड़े 37 हजार पन्ने गायब, सरकार से जवाब तलब

MP News: मध्य प्रदेश के 453 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के सभी रिकॉर्ड में से 37 हजार 759 पन्ने गायब हैं. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा आखिर ये पन्ने कहाँ गायब हो गए हैं?

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गुरुवार को जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) में सुनवाई के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ. प्रदेश के 453 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के सभी रिकॉर्ड में से 37 हजार 759 पन्ने गायब हैं. हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई है. अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर ये पन्ने कहाँ गायब हो गए हैं? इस याचिका पर चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने 11 जुलाई को फिर से सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं. अगली सुनवाई पर सरकार को स्पष्टीकरण देना होगा.

नर्सिंग कॉलेजों के रिकॉर्ड पेश किए गए

लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल ने प्रदेश के फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका दायर की थी. पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश सरकार ने नर्सिंग काउंसिल में रखे हुए प्रदेश के 453 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के समस्त रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किए. हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को रिकॉर्ड के निरीक्षण की अनुमति दी थी. रिकॉर्ड के निरीक्षण के बाद विशाल बघेल ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट कोर्ट में पेश की. रिपोर्ट में बताया गया कि नर्सिंग काउंसिल द्वारा कोर्ट में पेश किए गए रिकॉर्ड में से 37 हजार 759 पन्ने गायब हैं. इनका उल्लेख मान्यता की फाइलों में तो है, लेकिन वास्तिवकता में वो कागज नहीं हैं.

कोर्ट ने दिए ये निर्देश

याचिकाकर्ता की निरीक्षण रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में ऐसे 80 कॉलेजों की सूची भी पेश की गई है, जिसमें प्राचार्य और अन्य शैक्षणिक स्टाफ को एक ही समय में एक से अधिक संस्थाओं में कार्यरत दर्शाया गया है. ऐसे अनेक कॉलेजों की फोटो पेश की गई है, जो एक ही भवन में अलग-अलग पाठ्यक्रमों की मान्यता लेकर संचालित हो रहे हैं. याचिकाकर्ता की ओर से वकील आलोक वागरेचा ने 2020-21 के नर्सिंग कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन फार्म में भरे गए शैक्षणिक स्टाफ और अन्य दस्तावेज सॉफ्ट कॉपी में मांगे हैं. कोर्ट ने काउंसिल को समस्त रिकॉर्ड का एक्सेस याचिकाकर्ता को प्रदान करने के निर्देश दिए. इस मामले में नर्सिंग काउंसिल की ओर से ग्वालियर हाईकोर्ट की तर्ज पर 453 नर्सिंग कॉलेजों की जांच के लिए कमेटी बनाने का आग्रह किया गया. इस आग्रह को हाईकोर्ट ने इसे नकार दिया.

Jabalpur News: जबलपुर में अवैध धर्मस्थलों को नहीं हटाने से नाराज हुआ हाई कोर्ट, वकील ने इसलिए दायर की है याचिका

MP Crop Insurance: किसान 31 जुलाई तक करवा लें अपनी फसलों का बीमा, इतने दिन पहले बैंक को देनी होगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget