एक्सप्लोरर

Sehore Panchayat Chunav: 25 जून से शुरू होगा 3 चरणों का मतदान, 542 पंचायतों के लिए 7 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

MP Panchayat Polls: कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की है.

MP Sehore Panchayat Elections Update: मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. सीहोर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर ने बताया कि जिले की 542 ग्राम पंचायतों के लिए 1,424 मतदान केन्द्रों पर तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न होगा. कलेक्टर ने बताया कि जिले के कुल 7,69,658 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की है.

प्रथम चरण में सीहोर जनपद की 154 ग्राम पंचायतों के चुनाव होगा जिसके लिए 411 मतदान केन्द्र बनाए गए है. द्वितीय चरण में इछावर जनपद की 77 ग्राम पंचायतों के चुनाव होगा जिसके लिए 194 मतदान केन्द्र और नसरूल्लागंज की 101 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 260 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इसी प्रकार तृतीय चरण में आष्टा जनपद की 144 ग्राम पंचायतों के चुनाव होगा जिसके लिए 398 मतदान केन्द्र और बुदनी जनपद की 66 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 161 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं.

नाम निर्देशन पत्र और नाम वापसी की कार्यवाही

कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने बताया कि 30 मई 2022 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा और 30 मई 2022 को प्रात: 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे. 6 जून 2022 को प्रात: 10.30 बजे से 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है. 07 जून 2022 को प्रात: 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 10 जून 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक है. नाम वापसी के ठीक पश्चात 10 जून 2022 को ही निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव प्रतिकों का आवंटन किया जाएगा.

जनपदवार मतदाताओं की संख्या

जनपदवार पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 7,69,658 है. जिसमें सीहोर जनपद में 1,18,713 पुरुष, 1,10,535 महिला और 7 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. आष्टा में 1,10,883 पुरुष और 1,01452 महिला, इछावर में 55,744 पुरुष और 50,982 महिला, बुदनी में 43,628 पुरुष और 33946 महिला, नसरूल्लागंज में 71,478 पुरुष, 66,283 महिला और अन्य 7 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर और संयुक्त कलेक्टर बृजेश सक्सेना उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election 2022: मध्य प्रदेश से कांग्रेस किसको भेजेगी राज्यसभा? कमलनाथ ने किया इस नाम का ऐलान

MP News: पीआरओ दफ्तर से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक ट्वीट पर बवाल, सांसद तन्खा ने पूछा क्या सरकारी नौकरों को है इसकी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget