एक्सप्लोरर

Singrauli News: केवाईसी ने होने से 1 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है राशन, जिलाधिकारी ने दिया यह आदेश

MP News : सिंगरौली जिले में 2 लाख 33 हजार 642 पात्र परिवार के 10 लाख 24 हजार 686 सदस्यों में से 1 लाख 87 हजार 186 सदस्यों की ईकेवाईसी पूर्ण कराया गया है. 

सिंगरौली: जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से वितरित किए जा रहे राशन से करीब एक लाख उपभोक्ता वंचित हैं. इसकी मुख्य वजह हितग्राहियों का केवाईसी (KYC) न होना है. कलेक्टर ने केवाईसी के अभाव में राशन से हितग्राहियों के वंचित होने को गंभीरता से लिया है. उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी पात्र हितग्राहियों की केवाईसी पूरी कराते हुए उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाए. 

सिंगरौली में कितने उपभोक्ता हैं

जिला आपूर्ति अधिकारी पीसी चंद्रवंशी के मुताबिक 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना के तहत दूसरे राज्यों के हितग्राही भी राशन प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए हितग्राही किसी भी राशन दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए पात्र परिवार के समस्त सदस्यों का पीओएस मशीन से आधार का सत्यापन कर ई-केवाईसी कराएं. ताकि आगे से उन्हें राशन आवंटित हो सके. उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख 33 हजार 642 पात्र परिवार के 10 लाख 24 हजार 686 सदस्यों में से 1 लाख 87 हजार 186 सदस्यों की ईकेवाईसी पूर्ण कराया गया है. 

इसी प्रकार राशन सामग्री प्राप्त करने वाले पात्र परिवारों द्वारा राशन प्राप्त करने के बाद राशन प्राप्ति की जानकारी हितग्राही के मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजने के लिए राशन दुकान की पीओएस मशीन से विक्रेताओं द्वारा पात्र परिवारों के सदस्यों का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है. सभी लोग आधार सीडिंग भी कराएं. अभी तक केवल 1 लाख 9 हजार 304 पात्र परिवारों द्वारा मोबाइल सीडिंग कराने का कार्य भी पूर्ण कराया जा सका है. 

वन नेशन, वन राशन कार्ड

ऐप में आधार सीडिंग की भी सुविधा मिलती है. अगर आपका राशन कार्ड आधार से नहीं जुड़ा है तो इसे आसानी से जोड़ सकते हैं. आधार सीडिंग के ऑप्शन में जाकर यह काम चंद मिनटों में किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने ‘मेरा राशन ऐप’ लांच किया है. यह ऐप राशन लेने में मदद करता है. इस मोबाइल ऐप को उपभोक्ता मंत्रालय ने जारी किया है. इसी मंत्रालय के तहत खाद्य वितरण प्रणाली या पीडीएस का काम आता है. राशन का वितरण पीडीएस के जरिए किया जाता है. लोगों को राशन दुकानों के चक्कर न लगाना पड़े, इसमें मेरा राशन मोबाइल ऐप मददगार साबित हो रहा है. सरकार ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (ONORC) सिस्टम शुरू किया है. इसमें मोबाइल ऐप का इस्तेमाल हो रहा है.

'वन नेशन वन राशन' कार्ड सिस्टम उन लोगों के लिए खास मददगार है जो कामकाज के सिलसिले में अक्सर अपना राज्य बदलते रहते हैं. यह राशन कार्ड पूरी तरह डिजिटल है. इसे किताब की तरह ढोने की जरूरत नहीं है. डिजिटल होने के चलते इसे मोबाइल में लेकर चल सकते हैं. जहां कहीं भी रहें, इस डिजिटल कार्ड को दिखाकर अपना राशन उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: गंदगी मिलने पर जबलपुर में आइसक्रीम फैक्ट्री सील, एनएसए में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के दोस्त की है फैक्ट्री0

Indore News: बिल्डर को धमकी देकर पैसे की मांग करने के आरोप में 4 गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget