एक्सप्लोरर

MP News: शपथ ग्रहण से पहले चोटिल हुए मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, समर्थकों की धक्का-मुक्की में हुए घायल

Rajendra Shukla Injured: शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजेंद्र शुक्ल से मिलने उनके कुछ समर्थक घर पहुंच गए थे. समर्थकों की भीड़ में धक्का-मुक्की हुई और अचानक नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम को चोट लग गई.

MP Deputy CM Rajendra Shukla Injured: मध्य प्रदेश के नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि समर्थकों के बीच हुई धक्का मुक्की में राजेंद्र शुक्ल को भी चोट आ गई है. जानकारी के अनुसार उनके घर पर उत्साहित समर्थकों की भीड़ पहुंची थी, जो माला पहनाकर राजेंद्र शुक्ल को बधाई देना चाहती थी. अचानक इस बीच धक्का मुक्की में शुक्ल के कंधे में मामूली इंजरी आ गई है. फिलहाल, प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया है. 

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत दोनों डिप्टी सीएम का बुधवार सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह है. माना जा रहा है कि मोहन यादव के अलावा परेड ग्राउंड पर राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है.

जानें कौन हैं नए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि राजेंद्र शुक्ला एक इंजीनियर हैं और रीवा के रहने वाले हैं. उनका जन्म साल 1964 में हुआ था. राजेंद्र शुक्ला की एमपी के ब्राह्मण वोट बैंक पर अच्छी पकड़ है और बघेलखंड से ताल्लुक होने की वजह से उस क्षेत्र को भी अच्छे से पहचानते हैं. राजेंद्र शुक्ला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्टूडेंट यूनियन से कर दी थी. साल 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और 1998 में रीवा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था. 

उप मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर राजेंद्र शुक्ला को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: Mohan Yadav Oath Ceremony: 'होगा विक्रमादित्य सा शासन...', जानिए शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले MP के नए CM मोहन यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget