एक्सप्लोरर

NRC को लेकर मध्य प्रदेश के मुफ्ती-ए-आजम का खत वायरल, कहा- 'तैयार कर लें ये दस्तावेज'

NRC News: मध्य प्रदेश के मुफ्ती-ए-आजम ने मुसलमानों से नागरिकता और पहचान संबंधी दस्तावेज दुरुस्त करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कभी भी NRC शुरू कर सकती है.

मध्य प्रदेश के मुफ्ती-ए-आजम का एक खत वायरल हो रहा है, जिससे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का मुद्दा फिर उठता दिख रहा है. मुफ़्ती-ए-आजम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लें. 

दरअसल, मध्य प्रदेश मुफ्ती-ए-आजम डॉ. मौलाना मोहम्मद मुजाहिद रज़ा पत्र जारी कर मुसलमानों से आग्रह किया है कि सभी देश की नागरिकता साबित करने संबंधित और अपनी पहचान संबंधित सभी दस्तावेज चेक कर लें और कोई चूक है तो उसे सुधरवा लें. 

'एमपी सरकार शुरू कर सकती है NRC'
उन्होंने कहा कि जन्म, जाति, शादी, संपत्ति, निवासी, मृत्यु से संबंधित सभी दस्तावेज मुसलमानों को अब तैयार कर लेने चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार कभी भी NRC शुरू कर सकती है. उन्होंने कहा कि बिजली के बिल, तारीख-ए-पैदाइश और हर कागज में नाम की सही स्पेलिंग के साथ होना जरूरी है. राशन कार्ड, पासपोर्ट और बैंक KYC के साथ पासबुक भी तैयार रखें.


NRC को लेकर मध्य प्रदेश के मुफ्ती-ए-आजम का खत वायरल, कहा- 'तैयार कर लें ये दस्तावेज

'हमारा नाम हर लिस्ट में नंबर-1'- मौलाना मुशाहिद रजा
मुफ्ती-ए-आजम ने खत में लिखा है, "हमारे मुल्क में NRC की पड़ताल बहुत जोरों पर चल रही है, जिसका हल्ला पहले भी हो चुका है. NRC, CAA और NPR के मुद्दों को लेकर बीजेपी हुकूमत बहुत उत्सुकता से गौर फिक्र कर रही है. हमें यह बात अच्छे से अपने दिमाग में बैठा कर रखनी होगी, क्योंकि हमारा नाम हर लिस्ट में नंबर वन पर रखा गया है. NRC किसी भी समय हमारे सूबे में भी लागू हो जाएगी. इससे पहले हमें अपनी नागरिकता को भारतीय साबित करने के लिए कागजात की तैयारी पूरी करनी होगी."

'दोस्तों-पड़ोसियों की भी मदद करें'
मौलाना ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके दस्तावेज दुरुस्त हो चुके हैं, तो दोस्तों-रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद करें. 'काल करे सो आज' पर अमल करते हुए तमाम दस्तावेज को जल्द से जल्द मुकम्मल कर लें. मौलाना ने आग्रह किया है कि घरों में रखे पुराने दस्तावेज संभाल कर रखें और उनकी हिफाजत करें. जरूरी लगे तो लैमिनेशन भी करा लें.

NRC क्या है?
राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) सभी भारतीय नागरिकों का एक रजिस्टर है, जिसे साल 2003-04 में संशोधित नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार बनाया गया है. अभी तक यह असम के अलावा और किसी राज्य में लागू नहीं किया गया है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget