एक्सप्लोरर

MP News: नाबालिग किशोरी लापता, राजगढ़ के तीन गांव के मंदिरों में नहीं हो रही पूजा, पुजारियों ने दी चेतावनी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के एक मंदिर में पुजारियों ने पूजा-पाठ बंद कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक अपहृत नाबालिग को पुलिस बरामद नहीं कर लेती है तब तक पूजा पाठ नहीं की जाएगी.

Rajgarh Girl Missing: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तीन गांव के मंदिरों में 25 नवंबर से पूजा-पाठ बंद है. मंदिर के पुजारियों की मांग है कि जब तक एक अपहृत नाबालिग बेटी को पुलिस बरामद नहीं कर लेती तब तक पूजा पाठ नहीं किया जाएगा. इस मामले में राजगढ़ के एसपी धर्मराज मीणा ने कहा है कि जल्द ही लापता किशोरी को खोज लिया जाएगा. देवउठनी एकादशी पर अपने मामा के घर आई एक नाबालिग किशोरी का बीते माह अपहरण हो गया था. घटना के बाद बेटी के पिता गांव छोड़कर दूसरे गांव में रहने लगे. इस मामले में किशोरी के पिता ने भोजपुर पुलिस थाने में संदेही आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस की गिरफ्त से अभी आरोपी दूर है.

ऐसे में आरोपी को पकड़ने के लिए नाबालिग के पुजारी पिता और परिजनों ने आसपास के 3 गांवों में विरोध स्वरूप 25 नवंबर के बाद से ही मंदिरों में पूजा-पाठ बंद कर दिया है. खिलचीपुर क्षेत्र के 3 अलग-अलग गांवों के पुजारियों ने कहा है कि जब तक पुलिस नाबालिग बेटी को नहीं खोज लेती, तब तक वे मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं करेंगे. इस पूरे मामले में पुलिस ने संदेही के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले में राजगढ़ के एसपी धर्मराज मीणा ने मीडिया से कहा कि मामले की जानकारी ले रहा हूं. जल्द ही लापता किशोरी को खोज लेंगे.

बुआ के घर रह रही नाबालिग से रेप

ग्वालियर शहर के माधौगंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. बुआ के घर रह रही 14 साल की नाबालिग से तीन लोग दरिंदगी करते रहें और बुआ जानकर भी अनजान बनी रही. अगस्त से नवंबर तक दरिंदगी सहने के बाद नाबालिग की चुप्पी टूटी और उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी. पुलिस ने आरोपी बुआ को गिरफ्तार करते हुए नरोत्तम परिहार, गोपाल गुर्जर और राहुल रावत पर धारा 376 का मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के मुताबिक नाबालिग के माता-पिता काफी समय से अलग हैं. इसलिए नाबालिग की मां उसकी अच्छी परवरिश के लिए 10 साल पहले बुआ-फूफा के घर छोड़कर चली गई थी. कुछ समय बाद नाबालिग के फूफा का देहांत हो गया था.

ये भी पढ़ें: MP Election Result: मध्य प्रदेश में PM मोदी के इस मंत्र ने दिलाई प्रचंड जीत, क्या मिशन 2024 में अपनाया जाएगा ये फार्मूला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget